{"_id":"645bd55fbb109e070305b348","slug":"this-time-the-challenge-is-to-break-the-previous-record-ambedkar-nagar-news-c-13-1-228244-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पिछला रिकाॅर्ड तोड़ने की है इस बार चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पिछला रिकाॅर्ड तोड़ने की है इस बार चुनौती
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में इस बार मतदाताओं के सामने पिछले चुनाव का रिकाॅर्ड तोड़ने की बड़ी चुनौती है। गत चुनाव में सभी पांच निकायों के मतदाता फर्स्ट डिवीजन आए थे। सबसे ज्यादा 69.98 प्रतिशत मतदान इल्तिफातगंज नगर पंचायत में हुआ था।
वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में अकबरपुर नगर पालिका परिषद में 66.67 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार 25 वार्ड के कुल 94691 मतदाता 103 बूथों पर मतदान कर पिछला रिकाॅर्ड तोड़ सकते हैं। नगर परिषद टांडा के 25 वार्ड में 88 बूथ पर 77675 मतदाता हैं। इन मतदाताओं के सामने पिछले चुनाव में हुए 65.45 प्रतिशत मतदान के रिकाॅर्ड को तोड़ने की चुनौती है।
जलालपुर नगर पालिका परिषद में पिछली बार 66.20 प्रतिशत मतदाता अपना प्रत्याशी चुनने बूथों तक पहुंचे थे। इस बार 25 वार्ड के 42712 मतदाताओं पर यह जिम्मेदारी है कि वे 49 बूथों पर मतदान कर पिछले चुनाव को पीछे छोड़ दें। नगर पंचायत इल्तिफातगंज में गत चुनाव में 69.98 फीसद वोट पड़े थे। अब 15 वार्ड के 19490 मतदाताओं पर नया रिकाॅर्ड बनाने की चुनौती है। यहां 21 बूथ हैं। अशरफपुर किछौछा में पिछली बार 65.77 प्रतिशत वोट पड़े थे। अब 17 वार्ड के 29 बूथ से जुड़े 24319 मतदाताओं की जिम्मेदारी आगे बढ़ने की आ गई है।
विज्ञापन
इस बार दो नई नगर पंचायतों के मतदाता भी ज्यादा मतदान का इतिहास रचने की दौड़ में हैं। राजेसुल्तानपुर में 15 वार्ड के 19226 मतदाता 30 बूथ जबकि जहांगीरगंज के 17 वार्ड के 26624 मतदाता 33 बूथों पर मतदान करेंगे।