{"_id":"68f917eb6079f134d80cfbf0","slug":"this-time-potato-cultivation-will-be-done-in-5210-hectares-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-144026-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: इस बार 5210 हेक्टेयर में होगी आलू की खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: इस बार 5210 हेक्टेयर में होगी आलू की खेती
Wed, 22 Oct 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में इस बार 5210 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए 101 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है। किसानों ने आलू की बोआई के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। जिले के किसानों की आवश्यकता के मद्देनजर कुफरी बहार द्वितीय 35.55 क्विंटल व कुफरी चिप्सोना प्रथम 25 क्विंटल, कुफरी चिप्सोना द्वितीय 42.45 क्विंटल बीज की मांग शासन से की गई है। 24 अक्तूबर को आलू का बीज उद्यान विभाग को प्राप्त होगा, जिसके बाद वितरण शुरू किया जाएगा।
-- --
पिछले सीजन में 1965400 क्विंटल आलू की हुई थी पैदावार-
जिला उद्यान अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि पिछले सीजन में 1965400 क्विंटल आलू का उत्पादन दर्ज किया गया था। जिले में आलू की खेती के कई अनुकूल कारक शामिल हैं। किसानों को उच्च गुणवत्ता और रोग प्रतिरोधी बीजों का वितरण किया जाएगा। प्रथम आओ प्रथम पाओ के हिसाब से बीज वितरित किया जाएगा।