{"_id":"603d29fb8ebc3ee96731c8e5","slug":"thinking-a-thief-beaten-up-the-old-man-threw-him-in-school-ambedkar-nagar-news-lko567425252","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर समझकर बुजुर्ग को पीटा, स्कूल में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर समझकर बुजुर्ग को पीटा, स्कूल में फेंका
विज्ञापन
टांडा। रास्ता भटककर कोडरा गांव पहुंचे वृद्ध की चोर समझकर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। बाद में गांव स्थित एक विद्यालय में उसे फेंक दिया। जानकारी होने पर वृद्ध के पैतृक गांव पुंथर से परिवारीजन पहुंचकर उसे घर ले गए ओर सीएचसी टांडा में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, घटना से आक्रोशित पुंथर के ग्रामीणों ने कोतवाली में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद व कई अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पुंथर गांव निवासी अब्दुल कादिर (84) रविवार शाम रिश्तेदारी से लौटते समय रास्ता भटककर कोतवाली अंतर्गत कोडरा पहुंच गए। आरोप है कि वहां मौजूद एक पूर्व पंचायत प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को वृद्ध को चोर बताते हुए भड़का दिया। आरोप है कि इस पर एकजुट ग्रामीणों ने वृद्ध की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही उसे गांव स्थित एक विद्यालय में फेंक दिया। किसी प्रकार इसकी जानकारी परिवारीजनों को हुई, तो उन्होंने पुंथर के पूर्व प्रधान मोअज्जम के साथ गांव पहुंचकर वृद्ध को स्कूल से बाहर निकाला और सीएचसी टांडा ले गए। हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस बीच घटना से नाराज पुंथर के ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए और नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कहा गया कि वृद्ध की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके चलते ही वह रास्ता भटककर कोडरा पहुंच गया, जहां उसकी जमकर पिटाई की गई। ग्रामीण मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस ने समझा कर मामला शांत कराया। कोतवाल संजय पाण्डेय ने बताया कि पूर्व प्रधान मोअज्जम की तहरीर पर कोडरा निवासी प्रदीप वर्मा, अनिल, देवानंद, रामकिशुन व अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन शुरू कर दी गई है।