फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   thif loot two lack rupees

चार घरों से चोरों ने पार किए दो लाख की संपत्ति

Sun, 28 Jul 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
thif loot two lack rupees
अंबेडकरनगर। अलीगंज थाना अंतर्गत इस्माइलपुर उजरियावां गांव में शनिवार रात चोरों ने दो घरों से सात हजार रुपये नगदी के साथ ही लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। उधर जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के इशौरी नसीरपुर में दो घरों में सेंध लगाकर चोरों ने लगभग एक लाख का सामान व जेवरात पार कर दिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टांडा प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार रात गांव निवासी शोभाराम अपनी बहू के इलाज के लिए उसे लेकर टांडा गए हुए थे। देर रात जब वह वापस घर पहुंचे, तो घर के अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा हुआ था। बाक्स व अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। पीड़ित के अनुसार चोर सात हजार नगदी समेत लगभग एक लाख रुपये सोने व चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। शोभाराम के पड़ोसी फागूराम के घर के बाहरी बरामदे में चार्जिंग के लिए लगे दो मोबाइल भी उठा ले गए। रविवार सुबह पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के इसौरी नसीरपुर गांव में चोरों ने शनिवार रात रामसुरेश व रामकेश के घरों में सेंघ लगा दी। सोने व चांदी के कई जेवरात समेत कई कीमती सामान व आठ हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। दोनों घरों से लगभग एक लाख की संपत्ति पार कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed