फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   thieves broke the locks of four shops

चोरों ने चार दुकानों के तोड़े ताले

Sat, 19 Feb 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
thieves broke the locks of four shops
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के आनंदनगर चौराहे पर स्थित चार दुकानों को चोरों ने बीती रात निशाना बनाया। ताला तोड़कर दो दुकानों से चोर 27 हजार रुपये समेट ले गए। चोरों ने दो अन्य दुकानों का ताला तो तोड़ा, लेकिन वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हुए। पीड़ित दुकानदारों की सूचना पर शुक्रवार सुबह डायल 112 पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया। दुकानदारों ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र में आनंदनगर चौराहा एनएच 232 पर स्थित है। पुलिस टीम की गश्ती के बावजूद गुरुवार की रात चोरों ने चौराहे पर स्थित चार दुकानों के ताले तोड़ दिए। चौराहे पर स्थित बरामदपुर निवासी मैनुद्दीन अंसारी की जूता-चप्पल की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 10 हजार रुपये पार कर दिए। मैनुद्दीन अंसारी के मुताबिक उन्होंने पैसे आरडी व सुकन्या योजना में किस्त जमा करने के लिए रखे थे। चोरों ने बगल स्थित आदमपुर तिंदौली निवासी संतोष निषाद की दुकान का ताला तोड़कर लगभग सात हजार रुपये व 1500 रुपये का बाजा पार कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा दुकान में रखी लगभग 20 हजार रुपये की चिक्की मिठाई को बाहर फेंक दिया। इससे बाद चोरों ने हीड़ी पकड़िया निवासी चंद्रभान के मेडिकल स्टोर व महेंद्र निवासी बरामदपुर की दुकान का ताला तोड़ दिया, परंतु चोर यहां से कुछ ले जा पाने में सफल नहीं हुए। दुकानदारों को वारदात की जानकारी शुक्रवार सुबह दुकान पर पहुंचने के बाद हुई। चौराहे पर चार दुकानों के ताले तोड़ने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि वारदात की जानकारी मिली है। मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed