{"_id":"5d72ad678ebc3e015f565ca8","slug":"thieft-ambedkar-nagar-news-lko480251673","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप वाहन से चोरों ने पार किया हजारों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप वाहन से चोरों ने पार किया हजारों का सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। अलीगंज थाना क्षेत्र के कश्मीरिया मोहल्ले में एक वर्कशॉप में मरम्मत के लिए आए दो पिकअप वाहन से गुरुवार रात चोरों ने हजारों का सामान पार कर दिया। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मैकेनिक ने तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
अलीगंज थाना क्षेत्र के कश्मीरिया मोहल्ला निवासी वकील अहमद ने मोहल्ले में चार पहिया वाहन मरम्मत की गैराज खोल रखा है। दो दिन पहले ही वर्कशॉप पर दो पिकअप वाहन मरम्मत के लाए गए थे। दोनों वर्कशॉप के बगल ही खड़ी थीं। बताया जाता है कि गुरुवार रात चोरों ने एक वाहन का गेट तोड़कर स्पीकर, स्टेपनी, जबकि दूसरे वाहन से भी स्टेपनी समेत अन्य सामान पार कर दिया। वहीं बगल खड़ी एक ट्रक का जैक भी चोरों अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हो सकी, जब वकील अपनी दुकान पर पहुंचा। दोनों वाहनों का गेट टूटा देख उसे शक हुआ।
बाद में कई सामान गायब मिलेे। उसने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी अलीगंज रामचन्द्र सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं चोरी की इस घटना से अन्य दुकानदारों में असुरक्षा की है। उनका कहना है कि घटना स्थल से चंद कदम की दूरी पर पुलिस बूथ स्थापित है। इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे डाला।