फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Thief Broke the window of the house and stolen goods

खिड़की तोड़ घर से पांच लाख का माल उड़ाया

Sun, 19 Feb 2017 10:36 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 19 Feb 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Thief Broke the window of the house and stolen goods
थाना क्षेत्र अन्तर्गत जफराबाद मोहल्ला स्थित एक घर की खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने लगभग 5 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवारीजन कोलकाता में थे। सूचना मिलने पर पहुंचे घर के मालिक ने बाद में थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने किसी प्रकार की तहरीर मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन


जफराबाद निवासी जमुना प्रसाद पुत्र मंगरू परिवार के साथ लंबे समय से कोलकाता में रह रहा है। वे व्यवसाय करते हैं। लगभग दस दिन पूर्व वह यहां रह रहे चाचा की पुत्री के वैवाहिक आयोजन में भाग लेने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ आए थे।
विज्ञापन


इसके बाद वे सभी वापस कोलकाता चले गए। शनिवार सुबह कुछ लोग जब उनके घर के सामने से गुजरे, तो उन्होंने घर की खिड़की टूटी देखी। उन्होंने अंदर देखा तो कमरे में चारों तरफ सामान बिखरा हुआ देखा। चोरी की आशंका पर उन्होंने इसकी जानकारी उसके चाचा को दी। इस पर चाचा ने सूचना कोलकाता रह रहे जमुना प्रसाद को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर शनिवार देर शाम जमुना घर पहुंचा। मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा, तो वह सन्न रह गया। सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी व बाक्स के सामान कमरे में चारों तरफ बिखरे हुए थे।


पीड़ित के अनुसार चोरों ने सोने के जेवर समेत लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ परमानंद राम ने बताया कि चोरी की जानकारी है, लेकिन तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed