फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There will be weekly tests to assess the candidates

Ambedkar Nagar News: परीक्षार्थियों के आकलन के लिए हर सप्ताह होंगे टेस्ट

Sun, 28 Dec 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 28 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
There will be weekly tests to assess the candidates
राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर।
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के आकलन के लिए अब हर सप्ताह टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए 55 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जो विषयवार प्रश्नपत्र तैयार करेगी। कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र, महत्वपूर्ण प्रश्न और परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर जिले के स्कूलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा तिथि नजदीक आने के कारण इंटर कॉलेजों में पढ़ाई मिशन मोड में चल रही है। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का रिवीजन कराया जा रहा है। जिले के 114 परीक्षा केंद्रों पर इस वर्ष कुल 71,998 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। स्कूलों में समय से पाठ्यक्रम पूरा कराने के बाद अब दोहराव, लेखन अभ्यास और मॉडल प्रश्नपत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कमजोर विद्यार्थियों को अलग से मार्गदर्शन दिया जाएगा। शिक्षक बच्चों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के तरीके भी बताएंगे। इसके अलावा डीएम अनुपम शुक्ला ने जिले के 32 राजकीय और 60 एडेड विद्यालयों को एक-एक अधिकारी गोद दिया है। इनमें जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। वहीं, 15 अतिरिक्त अधिकारियों को मॉनीटरिंग के लिए नामित किया गया है, जो समय रहते कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

हर सप्ताह होंगे टेस्ट
यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार प्रत्येक सप्ताह टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा तिथि नजदीक होने के कारण तैयारियां मिशन मोड में चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

—प्रवीण कुमार तिवारी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed