फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There will be no problem in mid-day meal, food grains for three months

मिड-डे मील में नहीं होगी दिक्कत, तीन माह का मिला खाद्यान्न

Wed, 10 Nov 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
There will be no problem in mid-day meal, food grains for three months
अंबेडकरनगर। जिले के 1856 विद्यालयों में पढ़ रहे 2 लाख 50 हजार 983 छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। संबंधित विद्यालयों में एमडीएम योजना को पटरी पर लाने के लिए शासन से जिले को तीन माह का 2235.44 मीट्रिक टन खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया गया। दिसंबर तक मिले खाद्यान्न के साथ ही बीते दिनों ही शासन से कन्वर्जन कास्ट भी उपलब्ध करा दी गई थी। खाद्यान्न व कन्वर्जन कास्ट मिलने से संबंधित विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सुचारु रूप से एमडीएम मिल सकेगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज के अलावा चयनित मदरसों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को शासन स्तर पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इन योजनाओं में से एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है एमडीएम। इसके तहत चयनित विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाता है। मेन्यू के अनुसार छात्र-छात्राओं को भोजन मिल सके, इसके लिए बीते दिनों ही शासन से जिले को कन्वर्जन कास्ट उपलब्ध करा दी गई थी। जिले के 1856 विद्यालयों में एमडीएम योजना का संचालन होता है। इसमें 1336 प्राथमिक व 520 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले एक लाख 73 हजार 178 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में 77 हजार 805 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। ऐसे में 2 लाख 50 हजार 983 छात्र-छात्राओं को एमडीएम योजना का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

चयनित विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को एमडीएम योजना का समुचित ढंग से लाभ मिल सके और इसमें किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए शासन से जिले के 2235.44 मीट्रिक टन खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया गया है। बीएसए कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय के लिए 1273.77 एमटी तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए 961.67 मीट्रिक टन खाद्यान्न उपलब्ध हुआ है। यह खाद्यान्न अक्तूबर से दिसंबर माह तक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीएम प्रभारी सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि जिले के 1856 विद्यालयों में एमडीएम योजना का संचालन सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए शासन से जिले को 2235.44 एमटी खाद्यान्न उपलब्ध हुआ है। इसका सीधा लाभ ढाई लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed