फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There is no relief even from the new sub-centre, the movement becomes headache

नए उपकेंद्र से भी राहत नहीं, सिरदर्द बनी आवाजाही

Fri, 10 Jun 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
There is no relief even from the new sub-centre, the movement becomes headache
अंबेडकरनगर। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए अशरफपुर बरवां में स्थापित नया विद्युत उपकेंद्र भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं पहुंचा पा रहा है। भीषण गर्मी में अघोषित कटौती से बिजली की आवाजाही उपभोक्ताओं की सिरदर्दी बढ़ा रही है। इसके चलते ही रोस्टर के इतर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 18 घंटे की जगह बमुश्किल 10 घंटे ही बिजली सप्लाई मिल पा रही है। परेशान उपभोक्ताओं का कहना है कि इससे बेहतर बिजली सप्लाई तो क्षेत्र के लोगों को अकबरपुर उपकेंद्र के साउथ बेस्ट फीडर से ही मिल रही थी।
विज्ञापन

अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के सबसे लंबे फीडर साउथ वेस्ट के लोड को कम करने व उपभोक्ताओं को सुचारु विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने के लिए शासन द्वारा अशरफपुर बरवां में विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना की गई है। पांच एमबी क्षमता के इस उपकेंद्र पर तीन दर्जन से अधिक गांवों की लगभग 35 हजार आबादी को सुचारु आपूर्ति उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है। उपकेंद्र के शुरू होने के बाद साउथ वेस्ट फीडर का लोड काफी कम हो गया।
विज्ञापन

उधर अशरफपुर बरवां का नया उपकेंद्र होने के बावजूद यह उपभोक्ताओं को सुचारु आपूर्ति नहीं दे पा रहा है। विद्युत बदहाली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आपूर्ति बाधित होने के बाद इसके बहाल होने के इंतजार में घंटों बीत जाते हैं। गुरुवार को दोपहर बाद तीन बजे करीब अशरफपुर बरवां फीडर से ठप हुई आपूर्ति बहाल होने में करीब साढ़े छह घंटे का लंबा समय लगा। क्षेत्रीय लोगों के आक्रोश बाद रात करीब साढ़े नौ बजे करीब बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को भी इस फीडर से सप्लाई के दौरान दिन भर बिजली की आवाजाही रही। परेशान उपभोक्ताओं का कहना है कि इससे बेहतर बिजली तो उन लोगों अकबरपुर उपकेंद्र के ओवरलोड चल रहे साउथ वेस्ट फीडर से ही मिल रही थी। मरथुआ सरैया के नागरिकों नेे दोबारा साउथ वेस्ट फीडर से जोड़ने की मांग की है। स्थानीय पंकज कुमार, मनीराम, जयप्रकाश व राजकरन आदि का कहना है कि या तो व्यवस्था में सुधार किया जाए या फिर उन लोगों को दोबारा साउथ वेस्ट फीडर से जोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed