फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There is hope among the victims, the problem will be solved

पीड़ितों में जगी उम्मीद, समस्या का होगा समाधान

Sat, 17 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
There is hope among the victims, the problem will be solved
अंबेडकरनगर। लगभग डेढ़ वर्ष बाद संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन फिर से शुरू हुआ तो फरियादियों में नई उम्मीद का संचार हुआ। उनमें यह आस जगी कि उनकी समस्याओं का निस्तारण अब प्राथमिकता पर हो सकेगा। हालांकि शनिवार को सुबह से ही शुरू हुई बारिश ने ज्यादातर फरियादियों के कदम घर में ही रोक दिए, लेकिन जो फरियादी पहुंचे वे साहबों से अपनी फरियाद कह कर संतुष्ट दिखे। अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते बीते वर्ष मार्च से ही संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन रोक दिया गया था। इससे अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए फरियादियों को उचित मंच नहीं मिल पा रहा था। इस बीच लगभग डेढ़ वर्ष बाद फिर से संपूर्ण समाधान दिवस शुरू करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया, जिससे पीड़ितों की समस्या का निराकरण तत्परता के साथ हो सके। नए बदलाव में फिलहाल माह के पहले और तीसरे शनिवार को यह आयोजन होगा। इसी क्रम में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराईं। इस दौरान अधिकारियों से शिकायत कर पीड़ितों में मामले का समाधान कराने को उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

बिना पैमाइश लगा दी रिपोर्ट
अन्नावां निवासी राम लहन अकबरपुर तहसील में प्रार्थनापत्र लिए मिले। बोले कि मैं समाधान दिवस शुरू होने का इंतजार कर रहा था। बताया कि लेखपाल ने बिना पैमाइश ही गलत रिपोर्ट लगा दी। पुलिस उनके साथ गई नहीं, जबकि लिख दिया कि पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश की गई। इसी की शिकायत अब अधिकारियों से करने आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं छोड़ रहे खेत से कब्जा
दौलतपुर सुल्तानपुर गांव निवासी सुरेश अकबरपुर तहसील पहुंचे थे। बोले कि सरकार ने यह आयोजन फिर से शुरू कर बहुत अच्छा किया। बताया कि मैंने 8 माह पूर्व अपना खेत बटाई पर दिया था। संबंधित व्यक्ति न तो खेत से कब्जा छोड़ रहा है और न ही पैसा दे रहा है। अब आज अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देने पर सुनवाई शायद हो जाए, क्योंकि इससे पहले कई जगह शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
आठ साल में नहीं निपटा भूमि विवाद
पमोली गांव निवासी उर्मिला भीटी तहसील में मिलीं। कहा कि मुझे समाधान दिवस शुरू होने का इंतजार था। यहां शिकायत करने पर अच्छे से सुनवाई होती है। बताया कि भूमि विवाद को लेकर आठ वर्ष से परेशान हूं, लेकिन समस्या नहीं दूर हो पा रही है। नए अधिकारियों से उम्मीद है कि वे मेरी समस्या जरूर सुनेंगे।
समाधान की जगी उम्मीद
प्रार्थना पत्र को भीगने से बचाने का इंतजाम कर अढ़नपुर निवासी गुल मोहम्मद भीटी तहसील पहुंचे थे। कहा कि सरकार ने जनहित में संपूर्ण समाधान दिवस फिर से शुरू कर अच्छा किया है। बताया कि मैं 7 वर्ष से भूमि विवाद को लेकर चक्कर काट रहा हूं, अब फिर से आयोजन शुरू हुआ है। अधिकारी भी बदले हैं। समाधान की उम्मीद जगी है।
इनके भी खिल उठे चेहरे
टांडा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम सैमुअल पॉल एन से निजामपुर निवासी रवींद्र कुमार वर्मा ने शिकायत की कि एक व्यक्ति ने सरकारी नाले को तोड़ कर अवैध कब्जा कर लिया है। डीएम ने एसडीएम को निर्देशित किया कि नायब तहसीलदार को मौके पर भेजें। अवैध कब्जा है तो हटवाते हुए रिपोर्ट सौंपी जाए। रवींद्र कुमार डीएम के इस आदेश से गदगद दिखे। रामपुर कला निवासी रामजी गुप्त भूमि की पैमाइश कराने के अनुरोध को लेकर पहुंचे थे। डीएम ने उनकी बात को सुना और पैमाइश का आदेश दे दिया तो रामजी व उनके साथ आए लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

तेजी से निस्तारित होंगे मामले
संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा। फरियादियों की समस्या तेजी से निस्तारित होगी। किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
- सैमुअल पॉल एन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed