{"_id":"5e6a6e238ebc3ea82e5c5f17","slug":"theft-of-5-lakhs-ambedkar-nagar-news-lko51314854","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का ताला तोड़ चोरों ने पार किया पांच लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का ताला तोड़ चोरों ने पार किया पांच लाख का माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत इल्तिफातगंज रोड स्थित अशोक विहार कॉलोनी में रह रहे अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के लिपिक के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 80 हजार रुपये नगद के अलावा करीब साढ़े तीन लाख के आभूषण व अन्य कीमती सामान पार कर दिया। घटना के समय लिपिक परिवारीजनों के साथ होली मनाने के लिए पैतृक गांव कटरिया एनटीपीसी गए हुए थे। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र में लिपिक के पद पर कार्यरत महेंद्र त्यागी एक दिन पहले बुधवार देर शाम परिवारीजनों के साथ इल्तिफातगंज रोड स्थित अशोक विहार कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंचे, तो चैनल व मुख्य गेट का ताला टूटा पाया। किसी अनहोनी की आशंका में जब वे सभी अंदर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। घर के सभी कमरो का ताला टूटा हुआ था। अलमारी, बाक्स व बेड के सामान भूमि पर इधर उधर बिखरे पड़े थे। अलमारी के लॉकर का ताला भी टूटा हुआ था। चोरी की जानकारी होते ही आसपास के घरों में रह रहे नागरिक भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
इस बीच सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही परिवारीजनों से जरूरी जानकारी हासिल की। पीड़ित के अनुसार चोरों ने 80 हजार नगदी के अलावा लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के आभूषण व कीमती सामान पार कर दिए। बताया जाता है कि महेंद्र गत 7 मार्च को होली मनाने के लिए परिवारीजनों के साथ पैतृक गांव कटरिया एनटीपीसी गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दे डाला। बाद में पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।