{"_id":"5e1372338ebc3e87a10e0a90","slug":"theft-in-ambedkarnagar-ambedkar-nagar-news-lko50167009","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने ताला तोड़कर 50 हजार का सामान पार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने ताला तोड़कर 50 हजार का सामान पार किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बीती रात चोरों ने मीरानपुर मोहल्ले में दरवाजे का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई। बाद में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। अकबरपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच की।
अकबरपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में मीरानपुर मोहल्ला निवासी रामशंकर गुप्त ने अपने घर चोरी होने की जानकारी दी है। बताया कि वह अलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के मूल निवासी हैं। गत शनिवार को परिवार के साथ पैतृक गांव चले गए थे। सोमवार सुबह जब परिवार के साथ अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित नलकूप कॉलोनी के पास स्थित अपने आवास पहुंचे तो वहां का नजारा देख सन्न रह गए।
आवास के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर गए तो देखा कि कमरे का भी ताला टूटा है। कमरे में रखा बॉक्स आदि क्षतिग्रस्त था। उसमें रखे कपड़े आदि इधर उधर बिखरे थे। बाक्स में रखे सोने व चांदी के कई जेवर गायब थे। कमरे में लगी टीवी भी गायब थी। पीड़ित को इस घटना से करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामले में केस दर्ज करने की मांग की है। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।