{"_id":"6a6641d0f3d999708701cd76","slug":"theft-gang-busted-11-arrested-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-161477-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: टप्पेबाजी व चोरी के गिरोह का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: टप्पेबाजी व चोरी के गिरोह का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली में पुलिस हिरासत में अंतरराज्यीय गिरोह। स्रोत मीडिया सेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के अब्दुल्लापुर क्षेत्र में महिलाओं से लाखों रुपये के आभूषणों की ठगी करने और कई चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 11 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 10.28 ग्राम सोना, 6.98 ग्राम चांदी और 47,100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
सीओ नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस अकबरपुर के अब्दुल्लापुर में महिलाओं से आभूषणों की टप्पेबाजी करने वाले गिरोह की तलाश में जुटी थी। रविवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवबाबा मंदिर स्थित मंच के पास कुछ संदिग्ध लोग आपस में रुपये और जेवरात के बंटवारे की बातचीत कर रहे हैं और किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और 11 आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान बिहार प्रांत के जमुई जिले के चकई निवासी कुंदन, झारखंड के हजारी चालकुशा निवासी किशन मल्हार, यहीं के बारिही क्षेत्र नागबसोत निवासी सोहिल कुमार मल्हार, विष्णु गढ़ थाने के मल्हार निवासी पंकज कुमार मल्हार निवासी पंकज, थाना टाटी झरिया निवासी भीम मल्हार, थाना बराही के लाठिया निवासी चरखी देवी उर्फ विभा यहीं के सदौरा निवास कंचन देवी, सतना मध्यप्रदेश के मैहर क्षेत्र के मल्हार निवासी शिवा मल्हार, झारखंड प्रांत के गिरिडीह जजे के देवरी पटोरा निवासी घंघरी देवी, इसी प्रांत के गिरीडीह जिले के पटौरा निवासी अंजूद देवी और चितौरा निवासी जिह्वा देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अकबरपुर, महरुआ, मालीपुर, अहिरौली, जलालपुर और कटका थाना क्षेत्रों में हुई कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरोह रेकी कर बंद मकानों या सुनसान स्थानों को निशाना बनाते थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, इनके आपराधिक इतिहास और जिले समेत आसपास के जिले में हुई अन्य चोरी की घटनाओं से इनके संबंधों की भी गहन जांच कर रही है।