{"_id":"5f73714e8ebc3e1a22571148","slug":"theft-ambedkar-nagar-news-lko5426711121","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्कों ने लगायी 40 हजार की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचक्कों ने लगायी 40 हजार की चपत
विज्ञापन
जहांगीरगंज। बैंक आए युवक से उचक्के 40 हजार रुपए लेकर चलते बने। सीसीटीवी कैमरे में उचक्कों की तस्वीर कैद हो गई है। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में स्थित यूनियन बैंक शाखा का है। सोमवार को थाना क्षेत्र के ही बंगालपुर गांव निवासी राहुल बैंक शाखा पर रुपये निकालने गए थे। उन्होंने 40 हजार रुपए निकाले ही थे, इसी दौरान एक उचक्का बहाने से राहुल को बाहर ले गया। वहां उसका एक अन्य साथी पहले से ही मौजूद था। दोनों राहुल को कहीं से मिली दो लाख रुपए की धनराशि का बंटवारा करने का सब्जबाग दिखाकर बैंक के बाहर कस्बे में कुछ दूर तक ले गए।
इसी दौरान दोनों उचक्के राहुल का बैंक से निकाला गया 40 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। उसने शोर मचाया तब तक आरोपी पकड़ से दूर निकल चुके थे। आसपास के दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पड़ताल के दौरान दोनों आरोपी उचक्कों की तस्वीर सामने आई है। बावजूद इसके आरोपी पुलिस पकड़ में नहीं आ सका। पीड़ित ने मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज के मुताबिक मामले में तहरीर मिली है। छानबीन के बाद मामले में केस दर्ज किया जाएगा।