{"_id":"5fd4fa8d8ebc3e3c8d3bcaec","slug":"theef-ambedkar-nagar-news-lko5545148154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन अंतर जनपदीय चोर गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन अंतर जनपदीय चोर गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अहिरौली पुलिस व स्वाट टीम ने शनिवार दोपहर करीब मुखबिर की सूचना पर तीन अंतरजनपदीय चोरों को नकदी व चोरी के करीब 11 लाख रुपये के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। खीरी व बहराइच निवासी चोरों के पास से पुलिस ने छह लाख की नकदी के अलावा 30 ग्राम सोना, डेढ़ लाख की चांदी, दो लाख का तांबा, एक तमंचा, जिंदा कारतूस व लोहे का साबड़ आदि बरामद करने का दावा किया है। पुलिस टीम को अभी दो अभियुक्त की तलाश भी है। बाद में आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि शनिवार को अपराध नियंत्रण के लिए अहिरौली पुलिस व स्वाट टीम विशेष अभियान पर थी। इस बीच दोपहर करीब 12 बजे पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि अन्नावां बाजार में अन्तरजनपदीय चोर मौजूद हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए अन्नावां बाजार के पश्चिमी छोर से कांताराम निवासी दामूबेहड़, थाना ईसानगर, उत्तम पासी निवासी खैरातीपुरवा,थाना ईसा नगर जिला खीरी तथा ओमप्रकाश सोनी निवासी गायघाट, थाना मोतीपुर जिला बहराइच को गिरफ्तार कर लिया। उनकी तलाशी ली गई तो छह लाख चार हजार रुपये नकदी समेत चोरी की भारी मात्रा में सामग्री बरामद हुई।
थाने ले जाकर तलाशी की गई तो नकदी के अलावा सोने की चार चेन, पांच अंगूठी है। डेढ़ लाख रुपये कीमत की दो किलो 200 ग्राम चांदी, दो लाख रुपये कीमत का 25 किलो तांबा बरामद हुआ। तीन जोड़ी पैंट शर्ट, अवैध तमंचा, एक कारतूस व लोहे का साबड़ बरामद हुआ। तीनों अभियुक्तों ने अलग-अलग जनपदों में चोरी की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
पूछताछ में यह भी पता चला कि इनके साथ रामनाथ निवासी परसादी, थाना ईसानगर व चोखे निवासी दामू बेहड़, थाना ईसानगर जिला खीरी चोरी का काम करते हैं। उन दोनों की तलाश जारी है। तीनों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में अहिरौली के एसआई संजय सिंह, एसआई रवींद्र प्रताप सिंह, स्वाट टीम के एसआई देवेंद्र पाल सिंह, सर्विलांस सिपाही विनोद सिंह, जितेंद्र गौड़, बृजेश कुमार यादव, हरिकेश यादव, मयंक कुमार, आलोक सिंह, रवी प्रताप सिंह, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।