फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The youth who incited people to jump into the pond was arrested

Ambedkar Nagar News: तालाब में कूदने के लिए उकसाने वाला युवक गिरफ्तार

Wed, 11 Dec 2024 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 11 Dec 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
The youth who incited people to jump into the pond was arrested
अंबेडकरनगर। तीन दिन पूर्व कंपोजिट विद्यालय बेवाना के निकट युवक पंकज ने किशोरी को तालाब में कूदने के लिए उकसाया था। मंगलवार को पुलिस ने हत्या के लिए उकसाने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बेवाना थाना क्षेत्र के होरिलपुर गांव निवासी मनीराम की 14 वर्षीय पुत्री छह दिसंबर को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने बेवाना थाने में आठ दिसंबर को गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। इसी दिन शाम छह बजे के करीब कंपोजिट विद्यालय बेवाना के निकट तालाब में उसका शव मिला था। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से किशोरी के परिजनों के मोबाइल का डाटा खंगाला तो उसमें दो नंबर संदिग्ध मिले।
विज्ञापन

इनका सीडीआर निकाल कर की गई जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने सोमवार को बेवाना गांव के पंकज निषाद व उसके दो अन्य साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। मंगलवार को सीओ सिटी देवेंंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि पंकज निषाद ने किशोरी को फोन कर तालाब किनारे बुलाया था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ने पर पंकज ने वर्षा को तालाब में कूदने के लिए उकसाया। किशोरी के तालाब में कूद जाने के बाद पंकज मौके से भाग निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किशोरी की मौत डूबने से होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed