{"_id":"61eee38c89a77455a32d5032","slug":"the-young-man-who-went-to-the-cousin-s-wedding-dies-due-to-current-ambedkar-nagar-news-lko614920926","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई की बरात गए युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई की बरात गए युवक की करंट से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर कोतवाली क्षेेत्र के ककरडिल्ला गांव मेें चचेरे भाई की शादी में गया युवक रविवार देर रात हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, घटना के बाद वैवाहिक आयोजन की खुशियां गम में बदल गईं। हालांकि बाद में सादगी के साथ विवाह की रस्मों को अदा किया गया।
जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के सेठाकला गांव से अभिषेक उर्फ लवकुश की बरात अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ककरडिल्ला गांव गई हुई थी। बरात में लवकुश का चचेरा भाई सात्विक (18) भी गया हुआ था। चारों तरफ खुशियों का माहौल था। रस्मों की अदायगी हो रही थी। सात्विक के बड़े भाई शाश्वत द्विवेदी ने बताया कि रात साढ़े 12 बजे सात्विक खेत की तरफ गया था। इसी बीच वह वहां पहले से लटक रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
चीख पुुकार पर बरात में शामिल लोग वहां पहुंचे और उसे तार से अलग किया। आननफानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना के बाद वैवाहिक आयोजन की खुशियां गम में बदल गईं। किसी प्रकार से सादगी के साथ रस्मों की अदायगी कर दी गई। बड़े भाई शाश्वत ने बताया कि उसके पिता का निधन बीते दिनों हो गया था। वह दो भाई व तीन बहन हैं। सात्विक छोटा भाई था, जिसकी मौत हो गई।