Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The young man who came to brother's in-law's house died by drowning in the pond

भाई की ससुराल आए युवक की तालाब में डूबकर मौत

Fri, 12 Aug 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The young man who came to brother's in-law's house died by drowning in the pond
महरूआ (अंबेडकरनगर)। भाई की ससुराल महरुआ आए युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। महरुआ पुलिस टीम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के छितूनी निवासी राहुल (25) गुरुवार को अपनी भाभी को राखी बंधवाने उन्हें लेकर मायके महरुआ आया था। बताया जाता है कि रात में वह यहीं रुका था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह भोजन आदि करने के बाद घूमने के लिए निकल पड़ा। बताया जाता है कि करीब 11 बजे उसका शव घर से कुछ दूर स्थित तालाब में पड़ा मिला।
विज्ञापन

यह खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गयी। थोड़ी ही देर में महरुआ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान राहुल के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि राहुल की तबियत खराब रहती थी, और उसे मिर्गी का दौरा पड़ता था। शायद इसके चलते ही वह पानी में गिर गया, और उठ नहीं सका। महरुआ थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है। उसकी जेब से 200 रुपये बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed