फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The young man was beaten up in a lockup, the inspector line appeared

युवक को लॉकअप में बंदकर पीटा, दरोगा लाइन हाजिर

Tue, 31 May 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The young man was beaten up in a lockup, the inspector line appeared
अंबेडकरनगर। थाने में मौजूद परिवारीजनों से मिलने गए एक युवक की इब्राहिमपुर थाने के दरोगा व सिपाही ने लॉकअप में बंद कर पिटाई कर दी। इससे उसकी आंख तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आ गईं। मामले की जानकारी होते ही एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने आरोपी दरोगा जितेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व थाने में उसने बिजली की साज सजावट की थी। उसका पैसा मांगे जाने के बाद से ही दरोगा नाराज चल रहा था।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में हुए विवाद के बाद सोमवार को पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर चली गई थी। देर शाम हसनपुर निवासी शिवकुमार (36) परिवारीजनों से मिलने के लिए इब्राहिमपुर थाने पहुंच गया। आरोप है कि इसी बीच वहां मौजूद दरोगा जितेंद्र सिंह ने देर रात थाने आने को लेकर अपशब्दों का प्रयोग शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि दरोगा ने एक सिपाही के साथ मिलकर उसे लॉकअप में बंद कर दिया। इसके बाद जमकर पिटाई कर दी। इससे शिवकुमार की आंख व शरीर के अन्य भागाें में चोटें आ गईं। इसी बीच वहां एसओ प्रमोद सिंह पहुंच गए। उन्होंने बीचबचाव करते हुए शिवकुमार को लॉकअप से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पीड़ित युवक परिवारीजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गया। मामला सोशल मीडिया पर उछला तो इसे गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने संबंधित दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। उधर, जिला अस्पताल में आने से पहले पुलिस पिटाई से घायल शिव कुमार को लेकर उसकी पत्नी टांडा सीएचसी पहुंची। वहां आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा कर्मियों ने मेडिकल करने से इंकार कर दिया। इसे लेकर भी वहां हंगामा मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed