फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The young man sold his wife ,driven from home

युवक ने पत्नी को बेचा, पीटकर घर से भगाया

Sun, 04 Oct 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी Updated Sun, 04 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
रविवार की सुबह पति ने पत्नी की पिटाई के बाद उसे खरीददार के यहां जाने का दबाव बनाया तो पीड़िता ने पति पर अपने को बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पीड़िता चार बच्चों को मां भी है। पुलिस अब मामले को दबाने में जुटी है। पुलिस ने ऐसे किसी भी मामले का संज्ञान होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बंधौली निवासी  भानुमती पत्नी सहजराम अपने बच्चों के साथ रविवार को थाने पहुंची। पीड़िता ने थानाध्यक्ष को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति सहजराम आए दिन उसे मारता पीटता है और घर से कई बार भगा चुका है। पीड़िता ने बताया  कि उसे चार बच्चे हैं।
विज्ञापन


सहजराम नशे का आदी होने के कारण उसके सारे गहने बेचकर शराब पी चुका है। महिला का यह भी आरोप है कि पति सहजराम उसे फतेहपुर निवासी मुन्ना के हाथों बेंच दिया है। रविवार को आरोपी पति सहजराम ने अपनी पत्नी भानुमती की पिटाई कर बच्चों के साथ मुन्ना के साथ उसके घर जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका विरोध महिला ने किया तो आरोपी ने उसकी जमकर पिटाई कर घर से भगा दिया। रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर महिला ने थाने पर पति सहजराम के खिलाफ पिटाई करने व खुद का सौदा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।


पुलिस मामले को दबाने का प्रयास करते हुए किसी भी घटना की जानकारी न होने से इंकार कर रही है। पीड़िता का कहना है कि उसे न्याय नहीं मिला तो वह पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत करेगी न्याय न मिलने पर बच्चों के साथ आत्म हत्या कर लेगी लेकिन घर छोड़कर नहीं जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed