फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The workers accused the Congress district president and in-charge

कार्यकर्ताओें ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष व प्रभारी पर लगाए आरोप

Mon, 05 Jul 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
The workers accused the Congress district president and in-charge
बसखारी। जिला कांग्रेस सेवा दल की पंचायत चुनाव की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यालय पर हुई। जिला कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष अच्छन खां की अध्यक्षता व ब्लॉक अध्यक्ष टांडा चंद्रजीत सिंह यादव के संचालन में आयोजित बैठक में पंचायत चुनाव की समीक्षा की गई। इसमें अच्छन खां ने पार्टी जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी पर कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष अच्छन खां ने कहा कि जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी की अनुभवहीनता व मनमानी के कारण पार्टी जिला पंचायत सदस्य की सभी 41 सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतार पाई। इनकी अनुभवहीनता के कारण पार्टी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को पार्टी हाईकमान तक पहुंचाएंगे। जिले में यदि वरिष्ठ पदाधिकारियों का यही रवैया रहा तो आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

कहा कि पार्टी पदाधिकारियों की इसी उदासीनता के चलते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह ने 53 बीडीसी सदस्यों को लेकर बीजेपी में शामिल हो गए। बाद में पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया। इसका अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता कांग्रेस सेवा दल के उपाध्यक्ष सीपी त्रिपाठी को सर्वसम्मति से चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को पूरी मजबूती के साथ काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष सलाउद्दीन खान, महिला जिला उपाध्यक्ष इसरावती देवी, जिला उपाध्यक्ष रामकिशोर यादव, जिला महामंत्री डीपी सिंह, अकबर अली व शाहबाज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed