फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The woman was beaten and thrown out of the house for not getting the car

Ambedkar Nagar News: कार न मिलने पर महिला को पीट कर घर से निकाला

Sun, 25 May 2025 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
The woman was beaten and thrown out of the house for not getting the car
अंबेडकरनगर। हंसवर क्षेत्र की एक विवाहिता को पति व उसके ससुराल के लोगों ने कार न मिलने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर महिला थाने में छह लोगाें पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। जहांगीरगंज के मगनपुर महिमापुर की किरन यादव की शादी हंसवर के रायपुर निवासी रोहित कुमार से 2021 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद सास फूलमती, ससुर मनीराम, जेठ राहुल, जेठानी सुमन व ननद ममता ने कार की मांग की।
विज्ञापन

बार-बार दहेज के लिए मानसिक उत्पीड़न किया गया। विरोध करने पर पति व पूरे परिवार ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। 25 फरवरी 2024 को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ज्योति वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed