फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The woman cut the throt of daughter And attempt suicide

पुत्री का गला रेत महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास

Sat, 10 Oct 2015 11:33 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन

दोनों के गले से खून निकलता देख परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। आननफानन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुत्री की नाजुक बनी हुई है। माले को लेकर अभी तक किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव निवासी जानकी (30) पत्नी लालमन ने शनिवार भोर में धारदार चाकू से बिस्तर पर सो रही पांच वर्षीय पुत्री शालिनी के गले पर वार कर दिया। उस समय परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। बालिका की चीख पर परिवारीजनों की आंख खुल गई और वे उस तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन


परिवार के अन्य सदस्यों को अपनी तरफ आता देख जानकी ने चाकू से अपने गले पर भी वार कर दिया। दोनों के गले से खून निकलने लगा। शालिनी चारपाई पर खून से लथपथ दर्द से तड़प रही थी, तो जानकी भूमि पर गिर पड़ी। परिवार के सदस्य यह देखकर सन्न रह गए। कुछ देर तक तो वे समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर हो क्या गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आननफानन में परिवारीजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां शालिनी की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि लालमन का अक्सर जानकी से विवाद होता रहता था। जानकी के पिता हरिगेन के मुताबिक न सिर्फ लालमन, बल्कि परिवार के सदस्य प्राय: उसकी पिटाई करते रहते थे।

उसे परेशान करते रहते थे। शुक्रवार देर शाम लालमन ने किसी बात पर जानकी की पिटाई की थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। पिता के मुताबिक लालमन की पहली पत्नी का निधन हो चुका था उससे एक पुत्र भी है। बाद में लालमन का विवाह उसकी पुत्री जानकी से हुआ। शुरुआत से ही उसे परेशान किया जाता था। इससे एक पुत्री शालिनी हुई।

लगभग डेढ़ माह पूर्व परिवारीजनों ने जबरदस्ती कर उसकी बच्चेदानी निकलवा दिया था। हरिगेन ने बताया कि जानकी की हालत सामान्य होने पर उसे रामपुर सकरवारी ले आए हैं जबकि शालिनी का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। बताया कि केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी जाएगी।


उधर हालांकि जिला अस्पताल में भर्ती जानकी का कहना है कि यह पारिवारिक मामला है। उसे इसमें कुछ नहीं कहना है। उधर एसओ मालीपुर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की उन्हें जानकारी है पर अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed