फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The winning candidate was given the certificate of victory

हारे प्रत्याशी को ही दे दिया जीत का प्रमाणपत्र

Mon, 03 May 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
The winning candidate was given the certificate of victory
कटेहरी। विकास खंड कटेहरी में प्रमाणपत्र देने में आरओ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक मतदान केंद्र के दो बूथ की गिनती पूरी होने की बजाय एक ही बूथ की गिनती पूरी होने के बाद उसमें मिले वोटों के आधार पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी को विजयी घोषित करते हुए आरओ ने प्रमाणपत्र दे दिया। प्रमाणपत्र लेकर संबंधित प्रत्याशी भाग निकला, जबकि बाद में दूसरे बूथ की गिनती हुई, तो संबंधित प्रत्याशी दोनों बूथों पर मिले वोटों के आधार पर पराजित मिला। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। अब प्रमाणपत्र लेकर भागे प्रत्याशी की खोज शुरू की गई है।
विज्ञापन

मतगणना व प्रमाणपत्र सौंपने को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। रविवार को कटेहरी विकास खंड के बरहा नियामक चक के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतगणना हो रही थी। बताया जाता है कि एक मतदान केंद्र पर दो बूथ थे। एक बूथ की मतगणना करने के बाद दूसरे बूथ की मतगणना करने की बजाय पहले बूथ पर मिले वोट के आधार पर विश्वजीत सिंह को विजयी घोषित करते हुए आरओ धर्मराज सिंह ने प्रमाणपत्र सौंप दिया।
विज्ञापन

प्रमाणपत्र मिलते ही विश्वजीत भाग गया। इस बीच सोमवार को जब दूसरे बूथ की मतपेटिका खुली, तो उसमें दूसरे प्रत्याशी मोहम्मद आसाद को 83 मत मिले, जबकि आसाद को पहले वाले बूथ पर 219 मत मिले थे। जिस प्रत्याशी विश्वजीत को प्रमाणपत्र सौंपा गया था, उसे पहले बूथ पर 159, जबकि दूसरे बूथ पर 75 मत मिले। ऐसे में मोहम्मद आसाद को कुल 302, जबकि विश्वजीत को 234 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओ द्वारा बरती गई ऐसी लापरवाही की जानकारी होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आसाद ने आरओ पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। मामला सामने आने के बाद ही प्रमाणपत्र लेकर भागे प्रत्याशी की खोज शुरू कर दी गई। हालांकि समाचार प्रेषण तक कुछ पता नहीं चल सका था। उधर, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed