फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The wheel of development will run from the fund of honorable

Ambedkar Nagar News: माननीयों की निधि से दौड़ेगा विकास का पहिया

Tue, 16 May 2023 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
The wheel of development will run from the fund of honorable
अंबेडकरनगर। जिले के छह माननीयों की निधि में नौ करोड़ रुपये की राशि पहुंच गई है। इस राशि से क्षेत्र की मूलभूत समस्याएं दूर होंगी। बीते दिनों ही माननीयों की निधि में डेढ़-डेढ़ करोड़ की राशि शासन से उपलब्ध हो गई है। क्षेत्र में विकास के लिए संबंधित माननीयों से डीआरडीए कार्यालय ने प्रस्ताव मांगा है। इस बीच कुछ ने प्रस्ताव भी विभाग को उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान किए गए वादों व क्षेत्र में विकास के लिए माननीयों की निधि में राशि भेजी जाती है। वर्ष 2023-24 के लिए छह माननीयों के खाते में प्रथम किस्त के रूप में डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये की राशि गत दिवस ही शासन ने उपलब्ध करा दी। मालूम हो कि जिले में पांच विधायक व एक एमएलसी हैं। कटेहरी विधानसभा से विधायक लालजी वर्मा, अकबरपुर से रामअचल राजभर, टांडा के राममूर्ति वर्मा, जलालपुर के राकेश पांडेय व आलापुर के त्रिभुवनदत्त विधायक हैं। इसके अलावा हरिओम पांडेय एमएलसी हैं।
विज्ञापन

डीआरडीए कार्यालय के अनुसार माननीयों के खाते में शासन से विधायक व एमएलसी निधि की राशि उपलब्ध हो गई है। सभी माननीयों से विकास के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया है। इस बीच विधायक रामअचल राजभर, लालजी वर्मा, राममूर्ति वर्मा, राकेश पांडेय व त्रिभुवनदत्त तथा एमएलसी हरिओम पांडेय ने बताया कि विकास कार्यों की सूची तैयार की जा रही है। पेयजल, प्रकाश, आवागमन, जलनिकासी समेत कई अन्य प्रकार की परियोजनाएं शामिल हैं। शीघ्र डीआरडीओ कार्यालय को प्रस्ताव सौंप दिया जाएगा। हालांकि विकास कार्यों के कुछ प्रस्ताव पूर्व में ही डीआरडीए कार्यालय को उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद ने बताया कि माननीयों की निधि में कुल नौ करोड़ की राशि शासन से उपलब्ध हुई है। माननीयों से प्रस्ताव मिलते ही विकास कार्य प्रारंभ करा दिए जाएंगे। जो प्रस्ताव पूर्व में माननीयों से मिले हैं उस पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed