फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The weather is in a bad state, strong winds and sunshine have made life miserable

Ambedkar Nagar News: मौसम का सितम बरकरार, तेज हवा व धूप ने किया बेहाल

Fri, 28 Mar 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 28 Mar 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
The weather is in a bad state, strong winds and sunshine have made life miserable
 शहर में धूप की तपिश व गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए चेहरा ढंककर जातीं युवतियां।
अंबेडकरनगर। समय से पहले तापमान में बढ़ोतरी होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसके साथ चल रही तेज गर्म हवा लोगों को झुलसा रही है। हालात यह हो गए हैं कि सड़क पर दिन के समय सन्नाटा पसरा रहता है। इस बीच रात के तापमान का भी चढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। हालात यही रहे तो आने वाले दिनों में रात में भी गर्मी अपना प्रकोप दिखाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही चटक धूप निकल आई थी। सुबह 10 बजते ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे-वैसे तापमान भी बढ़ता गया। दोपहर एक बजे तक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बीच गर्म हवा के थपेड़ों ने पूरा दिन झुलसाया। हवा के सितम के चलते अयोध्या जाने वाला प्रमुख मार्ग हो या शहजादपुर की बाजार, हर तरफ सन्नाटा सा नजर आया।
विज्ञापन

दिन के समय लोग लू से बचने के लिए घर, दफ्तर और प्रतिष्ठानों से बाहर कम ही निकल रहे हैं। दिन में करीब 19 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। रात के तापमान में भी उछाल होना भी शुरू हो गया है। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो बृहस्पतिवार के मुकाबले दो डिग्री अधिक है। बात अगर पिछले दो दिन की करें तो न्यूनतम तापमान में चार डिग्री का उछाल आया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed