{"_id":"66d203276394bb0a780d9b1c","slug":"the-water-level-has-decreased-but-the-boat-operation-continues-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-120402-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पानी तो घटा, लेकिन नाव का संचालन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पानी तो घटा, लेकिन नाव का संचालन जारी
विज्ञापन
राजेसुल्तान पुर सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने पर नाव का सहारा लेते ग्रामीण - संवाद
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के कम होते जलस्तर के साथ संचारी रोगों के फैसले का खतरा बढ़ गया है। दर्शननगर चौक स्थित स्वास्थ्य शिविर शुक्रवार को सक्रिय कर दिया गया। स्वास्थ्य शिविर को लेकर हो रही मनमानी की खबर शुक्रवार को प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। चिकित्सक डॉ. वंशबहादुर के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाएं भी दीं। उधर कुर्मी प्रसाद का पूरा संपर्क मार्ग पर पानी में कमीं तो आई लेकिन नाव का संचालन अभी भी जारी है।
सरयू नदी के जलस्तर में लगातार कमी होने के साथ जिन क्षेत्रों से बाढ़ का पानी हटा है वहां कीचड़ व चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। इससे संचारी रोगों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। इसके बावजूद एक दिन पहले तक दर्शननगर स्थित स्वास्थ्य शिविर सक्रिय नहीं हुआ था। संबंधित शिविर में न तो चिकित्सक पहुंच रहे थे और न ही कर्मचारी। इस लापरवाही को अमर उजाला ने शुक्रवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो इसका साफ असर भी सामने आया।
शुक्रवार को डॉ. वंशबहादुर टीम के साथ शिविर में पहुंच गए। ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही आवश्यकतानुसार दवाएं भी उपलब्ध करा दी गईं। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने कुर्मी प्रसाद का पूरा, हंसू का पूरा, काली का पूरा पहुंचकर ग्रामीणों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। अपील की गई कि यदि संचारी रोगों के लक्षण दिखें तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। जलस्तर में कमी होने से कुर्मी प्रसाद का पूरा संपर्क मार्ग पर भी पानी कम तो हुआ लेकिन नाव का संचालन अभी भी जारी है। उधर एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि साफ-सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है। आवश्यकतानुसार एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जा रहा है।