{"_id":"607c7afa8ebc3ea1d731804d","slug":"the-village-should-be-handed-over-to-the-youth-ambedkar-nagar-news-lko5747899175","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को सौंपी जाए गांव की बागडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को सौंपी जाए गांव की बागडोर
विज्ञापन
केदारनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभिन्न पदों के लिए रविवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। घरों से लेकर चाय की दुकानों, होटलों पर चुनावी चर्चा तेज हो गई है। हर कोई अपने-अपने तरीके से गांव की सरकार कैसी होनी चाहिए, इस पर विचार रख रहा है।
कोई कहा रहा है कि युवाओं के हाथ में गांव की सरकार की बागडोर होनी चाहिए, तो कोई अनुभव वाले को जीत का सेहरा बांधने की वकालत कर रहा है। रविवार को अमर उजाला टीम चुनावी माहौल का जायजा लेने के लिए टांडा विकास खंड के अवसानपुर ग्राम पंचायत के मजरा बरवइया पहुंची, तो अरुण कुमार पांडेय के घर के बाहर कुछ लोग चुनावी चर्चा करते दिखे। मनोज पांडेय व अमित ने जोर देते हुए कहा कि गांव की सरकार की बागडोर युवाओं के हाथ में होनी चाहिए। कारण यह कि युवाओं की सोच नई होती है। उनमें कुछ नया करने का जज्बा होता है।
रामकृष्ण व प्रवेश ने उनकी बात को आगे बढ़ने से रोकते हुए कहा कि अनुभव वाले व्यक्ति को गांव का प्रतिनिधितत्व करना चाहिए। कारण यह कि वह अपने अनुभव के आधार पर गांव का विकास तेजी से कर सकता है। शिवम व अभिषेक ने कहा कि ग्राम पंचायत का प्रतिनिधि चाहे जैसा भी हो, लेकिन उसमें यह विशेषता होनी चाहिए कि वह बगैर किसी भेदभाव के निष्पक्ष ढंग से गांव का विकास करे। पात्रों को योजनाओं का सुचारु रूप से लाभ दिलाए। लोगों के सुख-दुख में बराबरी की भागीदारी करे। साथ ही वह कार्य के प्रति ईमानदार हो।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अवसानपुर
हकीकत में बदलेंगे सपना
रागिनी पांडेय ने कहा कि मेरा एक सपना है कि गांव में चहुंओर खुशहाली हो। कोई भी परेशान न हो। योजनाओं का लाभ पाने के लिए पात्र इधर-उधर न भटकें। गांव में सभी मूलभूत सुविधाएं हों। यदि मुझे जीत हासिल होती है, तो अपना सपना प्राथमिकता के आधार पर हकीकत में बदलने का पूरा प्रयास करूंगी।
सशक्त होंगी महिलाएं
सुषमा ने कहा कि किसी भी समाज व देश का विकास तभी हो सकेगा, जब आधी आबादी पूरी तरह से सशक्त हो। महिला सशक्तिकरण के लिए शासन द्वारा जो भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनका समुचित लाभ महिलाओं को दिलाए जाने का कार्य करेंगे। महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसे प्रमुखता से देखा जाएगा।
ग्राम पंचायत एनवां
महिलाओं को दिलाएंगे अधिकार
रेखा वर्मा ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाना उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा। इसके लिए बाकायदा अभियान चलाकर महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रत्येक माह जागरूक महिलाओं के साथ बैठक कर उन्हें उनके अधिकार के बारे में जानकारी देंगे, जिससे वे अन्य महिलाओं को भी अधिकार के प्रति जागरूक कर सकें।
महिलाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर
कंचन मौर्या ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके लिए संचालित ग्रामीण आजीविका मिशन से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का कार्य करेंगे। योजना के लाभ के लिए उन्हें इधर-उधर न दौड़ना पड़े, इसे भी सुनिश्चित कराया जाएगा। यदि जीत मिलती है, तो प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं का उत्थान किया जाएगा।
ग्राम पंचायत दरियापुर
दूर कराएंगे प्रकाश की समस्या
जितेंद्र वर्मा ने कहा कि गांव में प्रकाश व पेयजल की बड़ी समस्या है। इसे प्राथमिकता के आधार पर दूर कराएंगे। क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने के साथ ही नई स्ट्रीट लाइट लगवाएंगे। इसके साथ ही खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त कराएंगे। आवश्यकतानुसार नए हैंडपंप लगवाएंगे।
बनवाएंगे संपर्क मार्ग
पंकज वर्मा ने कहा कि यदि जीत हासिल होती है, तो आवागमन समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराएंगे। न सिर्फ संपर्क मार्ग का निर्माण कराएंगे, बल्कि गांव की गलियों को भी सीसी करेंगे। बड़े पैमाने पर खड़ंजे का निर्माण कराएंगे, तो आवश्यकतानुसार मिट्टी की पटाई भी कराएंगे।
ग्राम पंचायत रामपुर दुर्गापुर
सफाई व्यवस्था करेंगे मजबूत
हरीराम ने कहा कि गांव में साफ-सफाई व्यवस्था और भी बेहतर करने का कार्य करेंगे। नियमित रूप से सफाई कराएंगे। गांव में जगह-जगह कूड़ेदान रखवाएंगे, जिससे कूड़ा करकट इधर-उधर न फैले। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त नालियों को भी दुरुस्त कराने के साथ ही बड़े पैमाने पर नालियों का निर्माण कराएंगे, जिससे जलभराव समस्या दूर हो।
मजदूरों को दिलाएंगे काम
झिनाई पाल ने कहा कि गांव का विकास मनरेगा के तहत बढ़-चढ़कर कराएंगे, जिससे मनरेगा मजदूरों को अधिक से अधिक कार्य मिल सके। मनरेगा मजदूरों को समय पर भुगतान मिल सके, इसे भी सुनिश्चित किया जाएगा। परिषदीय विद्यालय में एमडीएम योजना का समुचित लाभ बच्चों को मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।