फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The truck sunk in the bad road, one km. long jam

बदहाल सड़क में धंसा ट्रक, एक किमी. लंबा जाम

Tue, 21 Sep 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
The truck sunk in the bad road, one km. long jam
अंबेडकरनगर के रामनगर चौक में जाम में फंसे नागरिक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
आलापुर। रामनगर चौक क्षेत्र की सड़क लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। सड़क में बने गड्ढे न सिर्फ जाम का संकट बन रहे हैं, बल्कि वाहनों के फंसने व हादसों के खतरे बढ़ गए हैं। इससे नागरिकों को मुश्किल हो रही है। रामनगर चौक क्षेत्र में सोमवार को बदहाल सड़क पर ट्रक के धंस जाने से मंगलवार को लगभग एक किलोमीटर की दूरी में सड़क पर जाम लग गया। इससे बच्चे भी समय से स्कूल नहीं पहुंच पाए। प्रशासन व प्रतिनिधियों की उदासीनता पर नागरिकों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। कहा कि एक तरफ सरकार गड्ढामुक्त सड़क बनाने का दावा कर रही है, तो वहीं रामनगर चौक में ही सरकार के इन दावों की पोल खुल रही है।
विज्ञापन

रामनगर चौक से आलापुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों के लिए आवागमन होता है। इतना ही नहीं संतकबीरनगर व अन्य नपदों के लिए भी वाहन इसी मार्ग से होकर गुजरते हैैं। मौजूदा समय में रामनगर चौक व आसपास के क्षेत्र की सड़क बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे न सिर्फ हादसे हो रहे हैं, बल्कि आए दिन वाहन इसमें फंस जाते हैं, बताया जाता है कि दुद्धी लुंबिनी एनएच मार्ग के निर्माण के चलते एनएचएआई के वाहनों का आवागमन इस पर बढ़ा हुआ है। मौजूदा समय में मार्ग की देखरेख करने की जिम्मेदारी एनएचएआई की है, परंतु मनमानी के चलते बदहाल मार्ग को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बदहाल सड़क में सोमवार को एक ट्रक रामनगर चौक क्षेत्र के पास सड़क पर धंस गया। इससे करीब एक किलोमीटर की दूरी तक वाहनों का जाम लग गया। मंगलवार को भी पूरे दिन रामनगर बाजार जाम के संकट से कराहता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय सुरेश गुप्त, मंतराम यादव, श्यामसुंदर उपाध्याय, विभू शुक्ल, भोला तिवारी, बदरुल हसन, माया अग्रहरि व आशीर्वाद जायसवाल आदि ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि सरकार एक तरफ गड्ढामुक्त सड़क बनाने का दावा कर रही है, लेकिन सरकार के सारे दावे की पोल खोल रही रामनगर बाजार की सड़क की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मंगलवार को एक किलोमीटर की दूरी तक लगे जाम के चलते न सिर्फ आम नागरिकों को आवागमन में मुश्किल हुई, बल्कि कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी समय से विद्यालय नहीं पहुंच पाए।

एनएचएआई को लिखा गया पत्र
रामनगर चौक क्षेत्र में सड़क की बदहाली का संज्ञान लिया गया है। यह सड़क इन दिनों एनएचएआई के अधीन है। ऐसे में सड़क की बदहाली दूर कराने के लिए उसे पत्र लिखा गया है। यदि जल्द ही मार्ग को दुरुस्त न कराया गया तो आगे भी पत्राचार किया जाएगा।
-धीरेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम आलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed