फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The train of Kanwariyas reached for Jalabhishek

जलाभिषेक के लिए पहुंचा कांवड़ियों का रेला

Sun, 31 Jul 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
The train of Kanwariyas reached for Jalabhishek
अंबेडकरनगर में कांवड़ यात्रा लेकर पहुंचे शिवभक्तों का स्वागत करते समाजसेवी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर व शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए रविवार को दिनभर कांवड़ियों का जत्था आता रहा। डीजे के धुन पर पूरे दिन भगवान भोलेनाथ का जयकारा गूंजता रहा। श्रद्धालुओं के सैलाब को देखते हुए प्रशासन ने खास सतर्कता बरती। नागपंचमी के चलते मंगलवार को भी कांवड़ियों की भारी भीड़ रहेगी।
विज्ञापन

रविवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये अयोध्या से जल लेकर शिव मंदिरों की तरफ बढ़ते दिखे। अयोध्या मार्ग हो या फिर टांडा-मया मार्ग, सभी मार्गों पर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। पवित्र धाम शिवबाबा में काफी संख्या में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। ज्यादातर श्रद्धालु सोमवार सुबह जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना करेंगे। मंगलवार को नागपंचमी है। ऐसे में इस दिन भी कांवड़िये व अन्य श्रद्धालु जलाभिषेक व पूजन-अर्चन करेंगे।
विज्ञापन

कांवड़ियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सक्रिय है। बैरियरों पर चौकसी बढ़ाए जाने के साथ ही पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है। सभी सीओ व थानाध्यक्ष क्षेत्रों में लगातार चौकसी बरत रहे हैं। एसपी अजीत कुमार सिन्हा व एएसपी संजय कुमार राय ने अकबरपुर, टांडा व जलालपुर आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर शिव मंदिर व शिवालयों का जायजा लिया। एसपी ने निर्देशित किया कि कांवड़ियों की सुरक्षा व सुविधा को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर लगे रहे शिविर
शिव भक्तों के बढ़ते हुजूम के बीच उनके स्वागत के लिए जगह-जगह शिविरों का आयोजन हो रहा है। अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे पर जहां बरकत अली के नेतृत्व में चिकित्सा शिविर लगा, वहीं समाजसेवी अनिल मिश्र ने लारपुर, बाभनपुर, सम्मोपुर व मौहरिया आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर कांवड़ियों की आवभगत की। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य के नेतृत्व में अशरफपुर बरवां में शिविर लगाकर कांवड़ियों को जलपान कराया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में कृष्णमोहन वर्मा, सुभाषचंद्र, रामजीत, काजू अग्रहरि व डॉ. हरिश्चंद्र आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed