{"_id":"630cf581dfe30251192365a7","slug":"the-tent-operator-was-surrounded-and-beaten-up-the-bike-blew-up-ambedkar-nagar-news-lko6458299157","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट संचालक को घेरकर पीटा, फूंकी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंट संचालक को घेरकर पीटा, फूंकी बाइक
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में कुछ हमलावरों ने एक टेंट संचालक को घेरकर पहले पीटा और फिर उसकी बाइक में आग लगा दी। इसके बाद आरोपियों ने उसके पास मौजूद सात हजार की नकदी भी छीन ली। सूचना के बाद मौके पर पहंची डायल 112 पुलिस की टीम ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पीड़ित ने महरुआ थाने में तहरीर दी है।
महरुआ थाना क्षेत्र के गोपीपुर निवासी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि वह टेंट दुकान का संचालन करता है। सोमवार को वह कारोबार के काम से रायपुर मोहनपुर गया था। बाइक से लौटते समय बीच रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेरकर रोक लिया। इसके बाद बिना कुछ बातचीत के ही उसके साथ मारपीट शुरु कर दी।
अचानक हुए इस हमले से वह बेसुध हो गया। इसके बाद हमलावरों ने उसके पास मौजूद सात हजार की नकदी भी छीन ली। इतना ही नहीं मौके से भागने से पहले हमलावरों ने उसकी बाइक भी फूंक दी। होश में आने पर किसी तरह उसने इस घटना की जानकारी अपने भाई अवधेश के माध्यम से पुलिस को दी। पीड़ित ने महरुआ थाने में इस मामले की तहरीर दी है। एसओ गजेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन कर केस दर्ज किया जाएगा।