फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The teenager's funeral took place amid grief and anger

Ambedkar Nagar News: गम और गुस्से के बीच हुआ किशोरी का अंतिम संस्कार

Fri, 23 May 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 23 May 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
The teenager's funeral took place amid grief and anger

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिसिया पूछताछ के बाद किशोरी का घर में शव मिलने से पूरे गांव में खाकी के खिलाफ जनाक्रोश भड़क उठा। परिजन व ग्रामीण गम और गुस्से से भर गए और देखते ही देखते आसपास के घर की महिलाएं भी इकट्ठा हो गईं। पूरा गांव चीख-पुकार से गूंज उठा। तिलमिलाई महिलाओं का उग्र रूप देखकर मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। शाम को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार हुआ तो पुलिस ने चैन की सांस ली। रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है।

अहिरौली थाने में बृहस्पतिवार रात करीब 14 घंटे तक पूछताछ के बाद भिउरा गांव की तीनो किशोरियों को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया था, लेकिन इनमें से एक किशोरी पुलिस की सख्ती बर्दाश्त नहीं कर पाई और शुक्रवार सुबह घर पर फंदे से लटकी पाई गई। किशोरी ने आत्महत्या कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के पिता एक निजी विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। मृतका पांच बहनों में चौथे स्थान पर थी। एक छोटा भाई भी है और परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे सांसद लालजी वर्मा और विधायक रामअचल राजभर ने निष्पक्ष जांच व परिवार के लिए एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की। दोनों ने कहा कि अहिरौली पुलिस भ्रष्टाचार के आकंठ में डूब चुकी है। बिना परिजनों की मौजूदगी में नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है। पूरे थाने को निलंबित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर मदद का आश्वासन दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद कई थानों के पुलिस बल की मौजूदगी में गमगीन माहौल में किशोरी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल परिवार की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
सतीश और अंकुश पर हत्या का केस

गाजीपुर के मुकेश और प्रिंस के शव मिलने के मामले में शुक्रवार को मुकेश के पिता जयराम पासवान की तहरीर पर मोहम्मदाबाद थाने के छतरपुर निवासी सतीश राम और अहिरौली के शाहपुर पारसी निवासी अंकुश राजभर के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। यह दोनों पुलिस हिरासत में हैं, लेकिन अब तक पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार नहीं की है। सतीश गाजीपुर का छंटा हुआ अपराधी है और कई वारदातों में शामिल रह चुका है। अब तक मृतकों के मोबाइल नहीं मिले हैं। इस पूरे घटनाक्रम में गांव के बाहर भट्ठे के पास रहने वाली गाजीपुर की महिला की भूमिका भी संदिग्ध है।

आरोपों की कराई जाएगी जांच


कॉल डिटेल के आधार पर तीनों किशोरियों से पूछताछ की गई थी। इसके बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। प्रिंस और मुकेश के परिजनों की तहरीर पर गाजीपुर के सतीश व अहिरौली के अंकुश के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे के अनुसार ही दोनों का चालान किया जाएगा और विवेचना जारी रहेगी। - केशव कुमार, एसपी

दो किशोरियों ने लगाए पुलिस पर पिटाई के आरोप

कटेहरी। बताया जा रहा है कि मृतका के साथ जिन दो किशोरियों को थाने ले जाया गया था, वह रिश्ते में मृतका की भतीजी लगती हैं। डरी-सहमी इन किशोरियों ने पुलिस टीमों पर पूछताछ के दौरान मारपीट करने, बिना परिजनों के पूछताछ करने और जबरन जुर्म में शामिल होने का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप जड़े। सांसद और विधायक के सामने इन्हीं ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed