फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The teachers kept a silent fast regarding the demands

मांगों को लेकर शिक्षकों ने रखा मौन व्रत

Mon, 09 Aug 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
The teachers kept a silent fast regarding the demands
अंबेडकरनगर। चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण से शिक्षकों की हुई मौत मामले में पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने, पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों के नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट के पास उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने मौन व्रत रखा। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। शिक्षकोें ने कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

मौन व्रत का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से जूझ कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई ठोस कदम जिम्मेदारों की ओर से नहीं उठाया जा रहा है। कहा कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान जिन शिक्षकों की कोरोना से मौत हुई है, उनके परिवारीजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे पीड़ित परिवार को आर्थिक मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। इसे लेकर जब भी धरना-प्रदर्शन किया जाता है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ती है। वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कोरोना वॉरियर्स घोषित किए जाने की मांग को भी पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि 9 मार्च 2019 को सरकार के साथ जो समझौता हुआ था, उसे लागू किए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इसे लेकर जिम्मेदारों द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग को अब तक नहीं पूरा किया जा सका है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे। इस मौके पर दुर्गाप्रसाद, अखिलेश प्रताप सिंह, विवेकानंद त्रिपाठी, नरेंद्र भारती, रामबली, आनंद सिंह, संजय तिवारी, राकेश मिश्र, रामशंकर, महेंद्र, कपिलदेव, सुशीलकांत, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed