फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The sword of termination of service hangs on 10 hopes

Ambedkar Nagar News: 10 आशाओं पर लटकी सेवा समाप्ति की तलवार

Fri, 02 Jun 2023 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
The sword of termination of service hangs on 10 hopes
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो में कार्य न करना एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलायी जा रही योजनाओं में सहयोग न देने पर 10 आशाओं पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है। सीएचसी प्रभारी टांडा ने नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर संतोषजनक जवाब न देने पर सेवा समाप्ति के लिए सीएमओ को पत्र लिखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश वर्मा ने चिंतौरा उपकेंद्र की आशा इन्द्रावती, गीता देवी, पुंथर उपकेंद्र की आशा आरती देवी, बसंतपुर की आशा प्रमिला, सरिता तिवारी, रीता मौर्या, सुलेमपुर की आशा दुर्गावती, केशवपुर की आशा सुमित्रा गौहनिया की आशा संध्या, अमेदा की आशा शकुंतला को नोटिस जारी किया है। कहा कि जांच में पाया गया कि आप लोगों द्वारा गत दिवस चले पल्स पोलियो अभियान में सहयोग नहीं किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलायी जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन में भी इन सभी के द्वारा दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। इसके चलते संबंधित क्षेत्र के पात्रों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पूर्व में दिए गए नोटिस के बावजूद कार्य में सुधार नहीं हो रहा है। ऐसे में यदि तीन दिवस के अंदर नोटिस का समुचित जवाब न आया तो सीएमओ को पत्र लिखकर सेवा समाप्ति की संस्तुति करते हुए नवीन आशा की तैनाती की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed