फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The stock of products has become a cause of concern for the traders

Ambedkar Nagar News: उत्पादों का लगा स्टाॅक व्यापारियों के लिए बना चिंता का सबब

Sat, 06 Sep 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 06 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The stock of products has become a cause of concern for the traders
अंबेडकरनगर। केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी की सिर्फ दो दरों 12 व पांच प्रतिशत को नवरात्र से लागू करने की घोषणा कर दी है। आम आदमी को इससे बड़ी राहत मिलेगी, इसका कारण रोजमर्रा के उपभोग की चीजों का सस्ता होना है। वहीं, व्यापारियों को जीएसटी के उत्पादों का लगा स्टॉक चिंता का सबब बना हुआ है, जिसको वह नई दरों पर बेचकर अपना नुकसान नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन

अभी तक जीएसटी की चार दरें पांच, 12, 18 व 28 प्रतिशत लागू हैं, जोकि हर उत्पाद पर अलग-अलग लगती हैं। अभी तक ऑटोमोबाइल पर जहां 28, कृषि उत्पादक पर 18, कपड़े व स्टेशनरी पर 12 और इरेजर्स पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगता था। इनमें अब दो स्लैब 12 व पांच प्रतिशत के दायरे में लाया गया है। इससे कृषि उत्पादों से बनने वाले सामान सस्ते होंगे। जीएसटी रिफॉर्म्स किसानों के लिए भी काफी फायदेमंद है। किसानों के लिए ट्रैक्टर के अलावा स्प्रिंकलर ड्रिप सिंचाई कटाई मशीनरी और ट्रैक्टर पार्ट्स के दाम में गिरावट आएगी। वहीं बोआई, सिंचाई और कटाई में उत्पादकता और एफिशिएंसी बेहतर होगी। किसानों के लिए ट्रैक्टर के अलावा स्प्रिंकलर ड्रिप सिंचाई कटाई मशीनरी और ट्रैक्टर पार्ट्स भी सस्ते होंगे।
विज्ञापन

अकबरपुर के मीरानपुर निवासी किसान राधेश्याम यादव ने बताया कि कृषि उत्पादों से बनने वाले सामानों पर जीएसटी कम करने से किसानों के साथ ही आम लोगों को भी राहत मिली है। सरकार का यह फैसला जनता के हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनिल अग्रहरि का कहना है कि केंद्र सरकार ने जीएसटी का सरलीकरण करते हुए उद्यमियों, कारोबारियों के साथ ही आमजन को राहत दी है। जीएसटी पहले चार स्लैब में थी, जो अब दो स्लैब में होगी। इसका लाभ सभी को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed