{"_id":"67f407bb0c0e0ad9df05324f","slug":"the-soldier-memorial-built-at-the-tehsil-intersection-was-damaged-after-a-truck-hit-it-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-132342-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रक की टक्कर के बाद तहसील तिराहे पर बना सैनिक स्मारक क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रक की टक्कर के बाद तहसील तिराहे पर बना सैनिक स्मारक क्षतिग्रस्त
Mon, 07 Apr 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 07 Apr 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
शहर के तहसील तिराहे पर क्षतिग्रस्त स्मारक की मरम्मत करती टीम।
-
- 1
-
Link Copied
अंबेडकरनगर। अकबरपुर में पुरानी तहसील तिराहे पर बने सैनिक स्मारक में रविवार देर रात एक ट्रक टकरा गया। हादसे में स्मारक का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसमें लोगों ने घटिया निर्माण के भी आरोप लगाए। मामले की सूचना पर डीएम अविनाश सिंह भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सोमवार को स्मारक की मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है।
रविवार की रात करीब 10.30 बजे तहसील तिराहे पर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन हो रहा था। यातायात पुलिस ने सड़क के बीचोबीच दो स्थानों पर लोहे के बैरियर भी लगा रखे थे। इसी बीच अयोध्या से शहजादपुर एक ट्रक ने तहसील तिराहे पर बने ढांचे में टक्कर मार दी, जिससे ढांचा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
हादसे के पीछे यातायात पुलिस की ओर से मनमाने ढंग से लगाए गए बैरियर मुख्य वजह बताए जा रहे हैं। इस बीच यहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें कुछ लोग स्मारक के ढांचे में निर्माण अनियमितता बरतने का आरोप लगाने लगे। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इसकी सूचना पर डीएम अविनाश सिंह रात में ही मौके पर गए और हालात का जायजा लिया। इसके बाद डीएम ने जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई। सोमवार को नगर पालिका के कर्मचारियों ने स्मारक की मरम्मत कराई। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि ट्रक को सीज कर दिया गया है। ईओ बीना सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। स्ट्रक्चर इंजीनियरों की देखरेख में बनवाया गया था, निर्माण में अनियमितता नहीं हुई है।