{"_id":"6a5bb3626d758531870895a4","slug":"the-showrooms-salespersons-body-was-found-hanging-from-a-noose-ambedkar-nagar-news-c-13-1-lko1032-1834716-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: फंदे से लटकता मिला कार शोरूम के सेल्समैन का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: फंदे से लटकता मिला कार शोरूम के सेल्समैन का शव
Sat, 18 Jul 2026 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के रगड़गंज स्थित हाजी मंजिल में शनिवार दोपहर विकास श्रीवास्तव (30) का शव पंखे से फंदे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव उतरवाया और जांच शुरू की है।
अयोध्या जिले के सदर राठहवेली निवासी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि उनके बड़े भाई विकास श्रीवास्तव अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर-टांडा मार्ग के दहीरपुर स्थित मारुति शोरूम में सेल्स में टीम लीडर के पद पर तैनात थे। रगड़गंज में हाजी मंजिल के कमरा नंबर 106 में रहते थे। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे अपने कमरे पर चले गए थे। शनिवार सुबह शोरूम न जाने पर सहयोगियों ने उनके नंबर पर फोन किया। लगातार फोन करने के बाद भी उनका फोन नहीं उठा।
दोपहर एक बजे कार्यालय के साथी उनके कमरे पर पहुंचे। आवाज देने व दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को जानकारी दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाने पर विकास का शव कमरे में लगे पंखे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मृतक चार भाई और तीन बहनों में सबसे बड़े थे। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई आरोप प्रत्यारोप सामने नहीं आए हैं।