सत्ता का संग्राम: अकबरपुर विधानसभा में सरकारी योजनाओं और स्थानीय विधायक से जनता कितना संतुष्ट, जानें
यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है। इसी कड़ी में अकबरपुर विधानसभा सीट का अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया।
विस्तार
यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा सरकार के कामकाज से जनता कितना संतुष्ट है और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर लोगों की राय क्या है? प्रदेश की जनता के 'मन की बात' जानने के लिए आमर उजाला ने एक अभियान चलाया है जिसका नाम है 'सत्ता का संग्राम'। इस अभियान के तहत अमर उजाला की टीम प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर तमाम मुद्दों को लेकर लोगों से बात कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि क्षेत्र के मौजूदा विधायक के काम-काज से जनता कितना संतुष्ट है? इसी कड़ी में अकबरपुर विधानसभा सीट का अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया।
अकबरपुर में किसानों तक योगी सरकार की कितनी योजनाएं पहुंचीं?
सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला की टीम ने अकबरपुर विधानसभा में विकास की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की। स्थानीय विधायक के काम से जनता कितना संतुष्ट इसको लेकर स्थानीय लोगों से बात की गई। बातचीत के दौरान लोगों ने बताया कि सभी सरकारी सुविधाएं मिल रही हैं लेकिन जो मौजूदा विधायक हैं उनके दर्शन जनता को नहीं हो रहे हैं। आगे किसानों ने बताया की योगी बाबा की सरकार पहले की सरकारों से अच्छी है। पहले लड़ाई-झगड़े बहुत होते थे लेकिन अब योगी सरकार में कानून-व्यवस्था बहुत अच्छी है।
अकबरपुर विधानसभा में युवाओं के मुद्दे क्या ?
अकबरपुर विधानसभा में युवाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की जमकर तारीफ की। युवाओं ने बताया की योगी के आने से पहले प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर थी, महिलाएं सुरक्षित नहीं थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। योगी सरकार में महिलाओं को बहुत सुरक्षा मिल रही है। एक युवा ने कहा कि वो तीसरी बार योगी को सीएम देखना चाहेंगे। युवाओं ने बताया कि योगी तुरंत एक्शन लेते है इसलिए कानून-व्यवस्था पटरी पर है।
अकबरपुर: सुरक्षा के मुद्दे पर क्या बोलीं छात्राएं?
अकबरपुर विधानसभा में महिला सुरक्षा को लेकर छात्राओं से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वो योगी और बीजेपी को इसलिए वोट करेंगी क्योंकी योगी सरकार में महिला सुरक्षा को लेकर बहुत सारे कदम उठाए गए हैं। कानून व्यवस्था पटरी पर है। अब आने-जानें में महिलाओं को कोई दिक्कत नहीं होती है। पहले प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित नहीं थी लेकिन अब प्रदेश की कानून व्यवस्था पटरी पर है।
योगी सरकार के काम पर क्या बोले व्यापारी?
अकबरपुर विधानसभा में कितना विकास हुआ है ये जानने के लिए अमर उजाला की टीम ने व्यापारियों से बात की। व्यापारियों ने बताया कि उनके लिए सबसे जरूरी कानून-व्यवस्था है जो योगी सरकार में दुरुस्त है। व्यापारियों ने बताया कि पहले गुंडा टैक्स देना पड़ता था लेकिन बीजेपी की योगी सरकार में कोई टैक्स देना नहीं पड़ता। साथ ही व्यापारी स्थानीय विधायक के काम से नाराज दिखे और एमएलसी के काम को लेकर संतुष्ट नजर आए। व्यापारियों ने बताया वो लोग कानून-व्यवस्था को लेकर ही मतदान करेंगे।
अकबरपुर में विकास की कैसी तस्वीर?
अकबरपुर विधानसभा में सरकारी योजनाओं को लेकर लोगों से अमर उजाला ने बात की। इस दौरान लोगों ने कहा कि वो लोग बीजेपी सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। पहले गुंडा माफिया प्रदेश में हावी थे लेकिन योगी सरकार में सब खत्म हो गया है। लोगों ने बताया इस बार पूर्वांचल में बीजेपी को ज्यादा सीटें आएंगी। एक सख्स ने कहा कि उनके बेटे का मर्डर हो गया था उसके आरोपियों का योगी सरकार में एनकांउटर हुआ था अब वो योगी के चेहरे पर ही वोट करेंगे। लोगों ने बताया कि मायावती के कार्यकाल से भी ज्यादा बीजेपी सरकार में कानून-व्यवस्था बहुत अच्छी है।