फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The second accused of assaulting the BJP Mahila Morcha district president was challaned for disturbing the peace

Ambedkar Nagar News: भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष से मारपीट के दूसरे आरोपी का शांतिभंग में चालान

Thu, 26 Jun 2025 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
The second accused of assaulting the BJP Mahila Morcha district president was challaned for disturbing the peace
अंबेडकरनगर। महरुआ के जैतूपुर गांव में घर में घुसकर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह और उनके पति की पिटाई के आरोपी अवनीश सिंह को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। उधर, जिलाध्यक्ष अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पहुंच गई हैं और तबीयत में भी सुधार है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से चल रहे इस हाई प्रोफाइल मामले ने खूब सुर्खियां बटोरीं। 22 जून को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह और उनके पति संजय सिंह को गांव निवासी दीपक सिंह, उसके भाई अवनीश सिंह और राजन सिंह ने गांव के सरकारी तालाब की मेड़बंदी करने से मना करने पर पीटा था। इसकी तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई न होने पर 23 जून को रिंकल महरुआ थाने में धरने पर बैठ गईं थीं। 24 जून को दोबारा थाने पर धरने पर बैठी थीं, जिसके बाद सीओ ने महिला थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा की मदद से उन्हें घर भिजवा दिया था।
विज्ञापन

शाम को तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। बुधवार को लोहिया भवन में सांसद बृजलाल के सामने फूट फूटकर रोते हुए अपना दुखड़ा सुनाया था। सांसद ने दोषियों पर कार्रवाई की भरोसा दिलाया था। इसके बाद से पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक इस पूरे प्रकरण की गूंज राजधानी तक है। अब तक इसमें हुई तमाम क्रिया प्रतिक्रियाओं पर रिपोर्ट भी ली गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा भी इस मामले में बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। हालांकि रिंकल और संजय सिंह अभी भी अपने बयान और आरोपों पर कायम हैं। फोन पर हुई वार्ता के क्रम में संजय सिंह ने पुलिस पर सुनवाई न करने के आरोप दोहराए हैं। फिलहाल इस प्रकरण पर कोई कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। एसपी केशव कुमार ने बताया कि प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed