फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The scavengers blew away jewelery and one lakh rupees

टप्पेबाजों ने उड़ाए जेवर व एक लाख रुपये

Fri, 25 Mar 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The scavengers blew away jewelery and one lakh rupees
अंबेडकरनगर। टांडा मार्ग पर अकबरपुर ब्लॉक गेट के सामने शुक्रवार दोपहर टप्पेबाजों ने बैग में रखे लगभग 4 लाख रुपये के चांदी के आभूषण व एक लाख रुपये पार कर दिए। बताया जाता है कि यह आभूषण दुकानों पर सप्लाई करने वाले कानपुर के एक ज्वैलर्स के थे। वारदात से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम के अलावा एएसपी संजय कुमार राय भी मौके पर पहुंचे। चालक व ज्वैलर्स के सहयोगी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कानपुर निवासी ज्वैलर्स अरुण जायसवाल जिले की विभिन्न दुकानों पर चांदी की ज्वलैरी की बिक्री करते हैं। वह इन दिनों अपने सहकर्मियों के साथ अकबरपुर आए हैं। बताया जाता है कि अरुण नगर के एक होटल में रुके थे। कार से उनका चालक व सहकर्मी टांडा मार्ग पर अकबरपुर ब्लॉक के पास गैस चूल्हा खरीदने गए थे। कार में बैग में चार किलो चांदी के आभूषण व एक लाख रुपये रखे थे। बताया जाता है कि दोनों चूल्हा खरीदकर लौट रहे थे। इस बीच कार से मोबिल ऑयल गिरने लगा। चालक नीरज व सहयोगी कुलदीप गड़बड़ी देखने लगे। इसी बीच टप्पेबाजों ने कार में चांदी के जेवर से भरा बैग व एक लाख रुपये पार कर दिए। इसकी जानकारी होते ही मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम के साथ ही एएसपी संजय कुमार राय भी मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। चर्चा है कि अकबरपुर कोतवाली व एसओजी टीम ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed