{"_id":"68680a7955fff9163706aee9","slug":"the-road-from-patel-nagar-to-kataria-yakubpur-will-be-four-lane-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-137903-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पटेलनगर से कटरिया याकूबपुर तक फोरलेन होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पटेलनगर से कटरिया याकूबपुर तक फोरलेन होगी सड़क
विज्ञापन
अकबरपुर के पटेलनगर से कटारिया याकूबपुर जाने वाला मुख्य मार्ग। संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के सबसे व्यस्त मार्ग पटेलनगर से कटरिया याकूबपुर तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क जल्द ही फोरलेन में बदलेगी। इसके लिए 33.73 करोड़ रुपये की लागत से पूरी योजना तैयार कर ली गई है। नई सड़क के बाद यह दूसरी डिवाइडर युक्त सड़क होगी, जिस पर स्ट्रीट लाइट से लेकर हरियाली भी लगाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे जल्द ही मंजूरी के लिए शासन को भेजा जागा।
नेशनल हाईवे टांडा-रायबरेली मार्ग के छूटे भाग अकबरपुर के पटेलनगर से कटारिया याकूबपुर मार्ग शहर की लाइफ लाइन के रूप में जाना जाता है। कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, विकास भवन, पुलिस लाइन, इंजीनियरिंग कॉलेज, दीवानी न्यायालय समेत ज्यादातर सरकारी दफ्तर इसी तीन किलोमीटर की दूरी के मध्य स्थित हैं। इसके अलावा व्यापार के दृष्टिकोण से भी यह मार्ग भी महत्वपूर्ण है। टांडा तहसील मुख्यालय जाने के लिए भी लोग इसी मार्ग का इस्तेमाल किया जाता है। पूरे जिले से प्रतिदिन लोग यहां आते हैं, जिनकी संख्या करीब 30 हजार के आसपास रहती है। ऐसे में इस मार्ग का चौड़ीकरण जरूरी है।
एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय के प्रस्ताव को लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने इस वर्ष की कार्ययोजना में शामिल किया है। इसे डीएम अनुपम शुक्ला से अनुमोदित कराकर शासन को भेज दिया गया है। अभी यह मार्ग सिर्फ सात मीटर चौड़ा है, इसे बढ़ाकर 18 मीटर चौड़ा किया जाएगा। दोनों ओर नौ-नौ मीटर चौड़ी सड़क होगी एवं बीच में डिवाइडर भी दिया जाएगा। 25.13 करोड़ निर्माण कार्य पर खर्च होंगे, जबकि बिजली के खंभों की शिफ्टिंग में 7.10 करोड़ व डेढ़ करोड़ रुपये वन विभाग को पेड़ों की कटाई इत्यादि के लिए दिए जाएंगे। एक्सईएन सौरभ सिंह ने बताया कि कार्ययोजना तैयार कर भेजी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
हटेंगे पुराने खंभे व तार
सड़क किनारे लगे पुराने बिजली के खंभे हटाए जाएंगे। उनकी जगह पर बिजली की सभी लाइनें जमीन के नीचे बिछाई जाएंगी। इससे न केवल सड़क साफ-सुथरी दिखेगी, बल्कि तकनीकी रूप से भी इसे सुरक्षित बनाया जाएगा।
अयोध्या का पड़ोसी, अब विकास का अगुआ
अयोध्या धाम से सटी भौगोलिक स्थिति ने अकबरपुर को खास दर्जा दिलाया है। रामनगरी की आस्था और पर्यटन के साथ अब विकास की रफ्तार भी जुड़ गई है। पटेलनगर से याकूबपुर कटारिया बाग तक के मार्ग को इसलिए तरजीह दी गई है, ताकि श्रद्धालु, पर्यटक और कारोबारियों को सहूलियत मिल सके।
जल्द शुरू कराया जाएगा काम
मातृ पितृ भक्ति के केंद्र श्रवण धाम की नगरी को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। डिवाइडर युक्त इस मार्ग के चौड़ीकरण की परियोजना को मंजूरी मिलते ही विभाग से वार्ता कर जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
- डॉ. हरिओम पांडेय, एमएलसी
कचहरी मार्ग भी होगा चौड़ा
बहराइच-अयोध्या-आजमगढ़ मार्ग के किलोमीटर 178 से भाजपा कार्यालय से होते हुए विकास भवन, कचहरी तक जाने वाला करीब 900 मीटर लंबा मार्ग भी चौड़ा किया जाएगा। इस संपर्क मार्ग को पांच से बढ़ाकर सात मीटर तक चौड़ा व सुदृढ़ कराने पर 3.62 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मार्ग पर सभी सरकारी दफ्तरों के अलावा जिला अस्पताल होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। जाम लगने पर कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती हैं।