फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The principal and principal should cooperate fully in the vaccination of adolescents

किशोरों के टीकाकरण में पूरा सहयोग करें प्रधान व प्रधानाचार्य

Sat, 08 Jan 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The principal and principal should cooperate fully in the vaccination of adolescents
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए किशोरों के टीकाकरण अभियान को गतिमान बनाने के लिए सभी ग्राम प्रधान व प्रधानाचार्य अपना पूरा सहयोग करे। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यह चेतावनी जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने दी। वह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में ग्राम प्रधानों व प्रधानाचार्यों के साथ आयोजित एक बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंन बताया कि वैक्सीनेशन के लिए 50 टीमों को नामित किया गया है। यह टीमें अलग अलग कॉलेजों में शिविर आयोजित कर किशोर उम्र के छात्र छात्राओं को कोरोना से बचाव का टीका लगाएंगी। इस दौरान संबंधित ग्राम प्रधान व प्रधानाचार्य भी मौके पर पहुंचकर लोगों को टीकाकरण के साथ ही कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी को कोविड प्रोटोकाल के तहत मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने को भी जागरूक बनाया जाए।
विज्ञापन

कहा कि बढ़ती संक्रमण दर को देखते हुए शासन वैक्सीनेशन कार्य पर पूरा फोकस कर रहा है। ऐसे में जरूरी है कि इस कार्य में ग्राम प्रधान व प्रधानाचार्य अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। छात्र छात्राओं को प्रेरित करने के साथ ही उन्हें वैक्सीन लगवाने का लाभ समझाने के साथ ही खुद के साथ ही दूसरों को भी कोविड प्रोटोकाल के अनुपालन को जागरूक बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि टीकाकरण कार्य के लिए लगायी गयी 50 टीमों के लिए 137 बूथ बनाए गए हैं। छात्र छात्राओं को इन बूथों तक पहुंचा कर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए।

एमओआईसी पर एक हजार मेडिसिन किट जरूरी
डीएम ने सीएमओ डॉ श्रीकांत शर्मा को निर्देशित किया कि सभी एमओआईसी स्तर पर 1 हजार मेडिसिन किट रखा जाए। डीएम ने ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि जिन सभी स्कूलों को मतदान केन्द्र बनाया गया है, वहां पर प्राथमिकता पर शौचालय, पेयजल, साफ सफाई, विद्युत आपूर्ति, रैम आदि की व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नही चलेगी। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed