{"_id":"6470efcd2ede79c6fd006c86","slug":"the-president-said-as-soon-as-he-took-oath-he-will-get-development-done-fast-ambedkar-nagar-news-c-13-1-256997-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शपथ लेते ही बोले अध्यक्ष, तेजी से कराएंगे विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शपथ लेते ही बोले अध्यक्ष, तेजी से कराएंगे विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सभी छह निकायों में शपथ ग्रहण के साथ नए अध्यक्षों ने नागरिक सुविधाओं को तेजी से मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया। प्राथमिकताएं गिनाते हुए अध्यक्षों ने कहा कि पेयजल, सड़क, जल निकासी, सफाई व मार्ग प्रकाश की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। खेल मैदान बनाने से लेकर आदर्श नगर की स्थापना, लाइब्रेरी और पार्क भी तैयार कराए जाएंगे। अध्यक्षों ने कहा कि नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में ही नागरिक हितों के कार्य प्राथमिकता से शुरू करा दिए जाएंगे।
अकबरपुर को बनाएंगे आदर्श नगर पालिका
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने कहा कि अकबरपुर नगर पालिका को इस कार्यकाल में आदर्श नगर पालिका का दर्जा दिलाएंगे। घर-घर सुचारु ढंग से पानी पहुंचने, प्रत्येक मोहल्लों में बेहतर ढंग से सफाई होने तथा पानी की समुचित जल निकासी पर सबसे ज्यादा जोर रहेगा। साफ-सफाई में कहीं भी लापरवाही न होने पाए इसके लिए प्रत्येक वार्ड के नागरिकों से फीडबैक लिया जाएगा। नगर में बरसात के समय जलभराव को रोकने के लिए वृहद कार्य योजना पर अमल किया जाएगा। नगर परिषद कार्यालय में आम नागरिकों के जो काम होते हैं उन्हें समयबद्घ ढंग से करने की कार्य योजना तैयार की जाएगी। पार्कों का निर्माण कराने के साथ ही वाॅटरकूलर की स्थापना होगी। जर्जर पाइपलाइन बदलवाई जाएगी। सफाई के लिए नई मशीनें खरीदी जाएंगी।
गृह व जल कर में होगा संशोधन
टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद टांडा की अध्यक्ष शबाना नाज ने कहा कि हाउस टैक्स संशोधन कर नगरवासियों को राहत दी जाएगी। पहली पालिका बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दिलाई जाएगी। जल कर की दरों को भी संशोधित किया जाएगा। नागरिकों को राहत दिलाने का जो वादा किया था उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। नगर में स्थापित स्लॉटर हाउस को सभी मानक पूरे कर फिर से चालू कराया जाएगा। नगर में लगे जो भी बिजली ट्रांसफाॅर्मर जल जाते हैं उन्हें जल्द से जल्द बदलवाने के लिए ट्रांसपोर्ट खर्च का प्रबंध नगर परिषद की तरफ से किया जाएगा। मरीजों के लिए एंबुलेंस के अलावा शव वाहन की नि:शुल्क व्यवस्था की जाएगी। बंद लाइब्रेरी को फिर से व्यवस्थित कर संचालित कराया जाएगा। इसके साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना कराई जाएगी। नगर में पेयजल, मार्ग प्रकाश, सफाई व जल निकासी पर रोज ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
बेहतर होगी शुद्ध पेयजल की व्यवस्था
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद जलालपुर की अध्यक्ष खुर्शीद जहां ने कहा कि शहर की पेयजल व्यवस्था को और मजबूत करेंगे। शुद्ध पेयजल के लिए सबसे ज्यादा काम किया जाएगा। कई जगहों पर आरओ सिस्टम की स्थापना कराई जाएगी। जरूरत के अनुसार पाइपलाइन को बदलवाया जाएगा जिससे साफ पानी सभी को मिल सके। प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई नए स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने के साथ ही गली, मोहल्लों व प्रमुख मार्गों पर लगे बल्बों आदि को बदला जाएगा। मर्करी लाइट लगाई जाएगी। नगर के जो भी मार्ग क्षतिग्रस्त हैं उनका प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कराएंगे। शहर को जाम से बचाने के लिए भी इंतजाम होगा। इसके लिए शासन तक जाकर बाईपास निर्माण का मार्ग प्रशस्त कराया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र में एक आकर्षक पार्क की स्थापना पर जोर दिया जाएगा। जिसका लाभ सभी लोग उठा सकें।
धार्मिक स्थलों व तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। नवसृजित नगर पंचायत जहांगीरगंज की अध्यक्षत सुनीता देवी ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इनमें मंदिर, मस्जिद व अंबेडकर पार्क शामिल होंगे। सभी नागरिकों के घर तक शुद्ध पेयजल की व्यवस्था प्राथमिकता पर होगी। बच्चों के खेलकूद के लिए क्रीड़ा स्थल का निर्माण कराया जाएगा। शिकायत पेटिका भी लगाई जाएगी जिसमें लोग अपनी शिकायतों को दे सकें। तालाबों का सौंदर्यीकरण कराने के साथ ही समूचे नगर क्षेत्र में जल निकासी के प्रबंध पर जोर दिया जाएगा। एक वार्ड से दूसरे वार्ड को जोड़ने के लिए बेहतर सड़क निर्माण होगा। अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाई जाएंगी। नगर पंचायत के जरिए वह हर काम किया जाएगा जो शहर वासियों के लिए जरूरी हो।
स्वास्थ्य सुविधाओं को करेंगे मजबूत
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत इल्तिफातगंज की अध्यक्ष शमा परवीन ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा को और मजबूत किया जाएगा। सीएचसी की स्थापना के प्रयास होंगे। जिससे लोगों को समुचित इलाज मिल सके। स्थानीय श्मशान घाट पर बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर देते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकारी संस्थान स्थापित करवाने पर जोर रहेगा। नगर में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बरात घर का निर्माण कराया जाएगा। जिससे आम लोग भी खुशियों के साथ वैवाहिक आयोजन संपन्न करा सकें। बिना भेदभाव सभी पात्रों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने और नागरिकों को विभिन्न प्रपत्रों की प्राप्ति के लिए सहूलियत वाली व्यवस्था लागू कराने का वायदा किया।
बिजली आपूर्ति व्यवस्था में कराएंगे सुधार
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने निकाय क्षेत्र में विकास की प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि नई नगर पंचायत में काम के लिए बहुत संभावनाएं हैं। इस पर तेजी से आगे बढ़ा जाएगा। जल निकासी के लिए बड़े पैमाने पर नाली निर्माण के साथ ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए जर्जर तारों को बदलवाया जाएगा। जिले के अंतिम छोर पर तिहाइतपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जल्द शुरू कराया जाएगा। सभी वार्ड व गली-मोहल्लों में इंटरलाॅकिंग व सीसी रोड का निर्माण होगा। पात्रों को आवास व सभी तरह की पेंशन दिलाई जाएगी। बच्चों के लिए खेल मैदान का निर्माण होगा। परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कराया जाएगा। नगर क्षेत्र में सफाई व पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने पर होगा।