{"_id":"64d52acdc212bb80ff0579cb","slug":"the-president-alleged-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-1495-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अध्यक्ष ने ईओ पर लगाया मनमानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अध्यक्ष ने ईओ पर लगाया मनमानी का आरोप
Thu, 10 Aug 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने अधिशासी अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाया है। बताया कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत बुधवार को कम्पोजिट विद्यालय राजेसुल्तानपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। लेकिन इसकी सूचना उन्हें नहीं दी गई।
अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय में ईओ लक्ष्मी चौरसिया प्रतिदिन समय से उपस्थित नहीं होती हैं। इससे फरियादियों को समस्याएं होने के साथ विकास कार्य भी बाधित होता है। इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ जिलाधिकारी व एसडीएम से भी की गई है। उधर, ईओ लक्ष्मी चौरसिया ने कहा कि अध्यक्ष के जानकारी में ही कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई थी। पहले कार्यक्रम स्थल नगर पंचायत कार्यालय तय था लेकिन उच्चाधिकारियों के आदेश पर केवल कार्यक्रम का स्थान परिवर्तित कर दिया गया। उन्होंने अध्यक्ष के बाकी आरोपों को निराधार बताया है।