{"_id":"6a2ae8bcd833ff0ab702f94e","slug":"the-pipeline-broke-during-drainage-construction-water-supply-has-been-down-for-four-days-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-158265-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नाली निर्माण के दौरान पाइपलाइन टूटी, चार दिन से जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नाली निर्माण के दौरान पाइपलाइन टूटी, चार दिन से जलापूर्ति ठप
विज्ञापन
जमुनीपुर। विकासखंड अकबरपुर के तहिरापुर गांव में चल रहे नाली निर्माण कार्य के दौरान जल जीवन मिशन की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते पिछले चार दिनों से गांव में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। वहीं, खोदाई के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि गांव में पंचायत निधि से जल निकासी के लिए नाली निर्माण का कार्य पिछले चार दिनों से चल रहा है। कार्य के दौरान हुई खोदाई में कई स्थानों पर पानी की पाइपलाइन टूट गई, जिससे जलापूर्ति ठप हो गई। इससे ग्रामीणों की दैनिक जरूरतें प्रभावित हो रही हैं। महिलाओं को पानी के लिए दूर-दराज तक जाना पड़ रहा है। गांव के रोहित बर्मा, रामसूरत, मनोज, सुशील और इंद्रजीत सहित अन्य लोगों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और जलापूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है।
जल जीवन मिशन के सहायक प्रबंधक गौरव सिंह ने बताया कि नाली खोदाई के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। प्रयास है कि जल्द से जल्द जल आपूर्ति बहाल कर दी जाए।