फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The person guilty of rape gets 10 years in prison

Ambedkar Nagar News: दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कारावास

Mon, 07 Sep 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
The person guilty of rape gets 10 years in prison
अंबेडकरनगर। जलालपुर में युवती से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। दोषी कुलदीप को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा मिली है। उस पर 26 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

यह मामला 17 मई 2023 को जलालपुर में दर्ज किया गया था। युवती ने आरोप लगाया था कि उसके घर का एक हिस्सा जर्जर था। इससे बगल के रास्ते से घर का अंदरूनी हिस्सा दिखता था। कुलदीप निवासी अशरफपुर मझगवां ने इसका फायदा उठाया। उसने युवती के नहाते समय आपत्तिजनक तस्वीर चोरी से खींच ली। कुलदीप और उसके साथी ने बाद में तस्वीर एडिट कर युवती को धमकाया। इस दौरान कुलदीप ने युवती का दुष्कर्म भी किया।
विज्ञापन

युवती को मना करने पर तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद कुलदीप के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया गया। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर कुलदीप को दोषी करार दिया। उसे 10 साल के सश्रम कारावास और 26 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed