फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The number of dengue victims was 63 , 1176 people examined

63 हुई डेंगू पीड़ितों की तादाद, 1176 लोगों की जांच

Sat, 14 Nov 2015 10:17 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन

डीएम की फटकार पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक विद्यालय सकरावल में कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच कैंप का जायजा लेने के लिए अपर निदेशक चिकित्सा फैजाबाद भी पहुंचे।शनिवार को 1176 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।

विज्ञापन


सकरावल निवासी एक युवक की शुक्रवार को डेंगू से मौत हो गई थी। जानकारी होने पर डीएम विवेक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों साथ मोहल्ले में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। मात्र सकरावल मोहल्ले में ही 43 लोग डेंगू से पीड़ित मिले। इसके अलावा आसपास के मोहल्लों में 20 अन्य डेंगू से पीड़ित मिले।
विज्ञापन


नागरिकों ने डीएम को बताया कि इसके अलावा चार अन्य लोगों की भी मौतें डेंगू से हुई हैं। इस पर डीएम ने सीएमओ मेजर डॉ. बीपी सिंह को फटकार लगाते हुए अविलंब लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण एवं इलाज की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। डीएम के कड़े तेवर के बाद शनिवार को प्राथमिक विद्यालय सकरावल में कैंप लगाकर छह टीमों ने लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि छह टीमों ने 1176 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें 203 बच्चे, 439 महिला व 534 पुरुष शामिल थे। 126 मरीजों को बुखार होने के कारण मलेरिया की जांच के लिए उनके रक्त का नमूना लिया गया।

इसके अलावा वार्ड नंबर 19 में मलेरिया इंस्पेक्टर आरएन उपाध्याय व एके यादव ने 70 घरों के पास दवा का छिड़काव करवाया। 21 नवंबर तक यह टीमें कैंप लगाकर जांच करेंगी। उधर शनिवार दोपहर अपर निदेशक स्वास्थ फैजाबाद डॉ. हरिनाथ तिवारी ने भी सकरावल पहुंचकर कैंप का जायजा लिया।


सीएमओ को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के अलावा जिला अस्पताल में भी इलाज की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद शनिवार को टांडा नगर पालिका परिषद ने भी कई मोहल्लों में दवा का छिड़काव कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed