{"_id":"635c0e1e68a80c448a4e1d11","slug":"the-number-of-dengue-patients-increased-to-106-ambedkar-nagar-news-lko65459840","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 106","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 106
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। डेंगू के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच शुक्रवार को सात नए मरीज मिले। इससे जिले में डेंगू से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 106 हो गई। इसके अलावा मलेरिया के भी तीन मरीज अब तक चिह्नित किए गए हैं। इस बीच डेंगू पर अंकुश लगाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है।
जिले में डेंगू तेजी से पांच पसार रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब इससे पीड़ित मरीज सामने न आते हों। शुक्रवार को भी डेंगू से प्रभावित सात नए मरीज सामने आए। ऐसे में जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है। संबंधित मरीजों का इलाज उनके घर पर ही हो रहा है। इसके साथ ही मलेरिया से भी पीड़ित तीन मरीज अब तक सामने आ चुके हैं।
अपर सीएमओ डॉ. संजय वर्मा ने डेंगू से पीड़ित नए मरीजों के मिलने की पुष्टि की। बताया कि डेंगू व अन्य संचारी रोगों को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार ठोस कदम उठाया जा रहा है। टीमें चौपाल व नुक्कड़ नाटक समेत अन्य माध्यमों से ग्रामीणों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि संचारी रोगों पर अंकुश लगाने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। जागरूकता से ही इस पर अंकुश पाया जा सकता है। कहा कि यदि डेंगू या फिर मलेरिया का लक्षण तनिक भी दिखे तो इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने के बजाए तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।