Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The name and address of the former CM was changed and he became Mukhtar-e-Aam

Ambedkar Nagar News: पूर्व सीएम का नाम-पता बदल बना था मुख्तार-ए-आम

Sun, 23 Feb 2025 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
The name and address of the former CM was changed and he became Mukhtar-e-Aam
आलापुर तहसील क्षेत्र के रामनगर महुवर गांव में पूर्व मुख्यमंत्री की जमीन की जांच करते नायब तहसील
अंबेडकरनगर/आलापुर। पूर्व मुख्यमंत्री की जमीन का जिस रामहरक ने बैनामा किया था, वह दिग्विजय सिंह का नाम पता बदलकर फर्जी दस्तावेज के सहारे मुख्तार ए आम बन बैठा था। इतना ही नहीं खरीदारों की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। लेखपाल ने अपनी जांच में पूर्व सीएम के नाम जमीन होने की पुष्टि की है। तहसील के अधिकारियों ने जमीन की नापजोख कराई और विपक्षियों को सोमवार तक साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। फिलहाल अभी पूर्व सीएम के साथ जालसाजी करने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नाम तहसील आलापुर क्षेत्र के ग्राम रामनगर महुवर में गाटा संख्या 1235 क क्षेत्रफल 0.152 हेक्टेअर जमीन है। पूर्व में यह जमीन इनकी मां अपर्णा कुमारी के नाम दर्ज थी, जिनका निधन वर्ष 1986 में हो गया था। हंसवर के ग्राम क्वेटला निवासी रामहरक चौहान ने वर्ष 1989 में मुख्तार ए आम दिग्विजय सिंह उर्फ दुर्गविजय सिंह निवासी मगहर बनकर इस जमीन को जालसाजी कर जियालाल, राजबहादुर पुत्रगण शिव प्रसाद व मंगली पुत्र मद्धू निवासी रामनगर महुवर के नाम बैनामा कर दिया था।
विज्ञापन

केयरटेकर अनिल यादव की शिकायत के बाद हुई जांच में पता चला कि मुख्तार ए आम बनने के लिए दिग्विजय सिंह के नाम के आगे उर्फ दुर्गविजय सिंह निवासी मकरही लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को नायब तहसीलदार राजकपूर, कानूनगो श्रीपाल पांडेय ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पूर्व सीएम की जमीन की पैमाइश कराई। मौके पर मौजूद जियालाल के परिवार के सदस्यों ने कुछ अभिलेख दिखाए, लेकिन अधिकारियों ने उसे नकार दिया और जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण न करने की चेतावनी दी। सोमवार तक का समय साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए दिया है। साक्ष्य न प्रस्तुत करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed